
लोकसभा चुनाव से पहले INDIA ब्लॉक ने उठाए EVM पर सवाल, BJP बोली- अभी से हार मान चुके हैं
AajTak
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम उनसे ईवीएम हटाने के लिए कह रहे हैं. वे वैसे भी ईवीएम नहीं हटाएंगे. वे केवल कुछ वीवीपैट की गिनती करते हैं, हम चाहते हैं कि वे वीवीपैट के पूरे सेट की गिनती करें.
लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी INDIA गठबंधन ने एक बार फिर EVM पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि उनका गठबंधन चाहता है कि मतदान के दौरान VVPAT पर्ची दी जाएं. चुनाव आयोग हमसे मिलना ही नहीं चाहता है. हम क्या कर सकते हैं. EVM से चुनाव करवाना है तो करवाए, लेकिन VVPAT की पर्ची जरूर निकले. 2019 का जनादेश EVM मेंडेट था. एक न एक दिन ये लोग पकड़े जाएंगे. उसके बाद कड़ी सजा मिलेगी.
इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम उनसे ईवीएम हटाने के लिए कह रहे हैं. वे वैसे भी ईवीएम नहीं हटाएंगे. वे केवल कुछ वीवीपैट की गिनती करते हैं, हम चाहते हैं कि वे वीवीपैट के पूरे सेट की गिनती करें.
हमने ECI ने 15 मिनट मांगे: कांग्रेस
कांग्रेस नेता जयराम रमेश का कहना है कि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स बेंगलुरु में EVM बनाती है. चार बोर्ड सदस्य भाजपा के हैं. हम ईवीएम के खिलाफ नहीं हैं. हमें वीवीपैट चाहिए. पेपर ट्रेल होना चाहिए. ताकि लोग आश्वस्त रहें. हमने ईसीआई से इसे समझाने के लिए 15 मिनट का समय मांगा, लेकिन मौका नहीं दिया गया. ECI से सीधा सवाल है कि आप हमसे क्यों डरते हैं? आपको कौन प्रभावित कर रहा है.
EVM पर सवाल उठाना गंदी मानसिकता
ईवीएम पर INDIA ब्लॉक के हमलों पर बीजेपी ने प्रतिक्रिया दी है. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस बार बार ईवीएम पर प्रश्न चिन्ह उठाती आई है. इसका मतलब साफ है कि राहुल गांधी और कांग्रेस हार मान चुके हैं. वहीं, साक्षी महाराज ने कहा है कि ये आरोप बहुत दुर्भाग्य हैं. निर्वाचन आयोग पर उंगली उठाने से गंदी मानसिकता कुछ नहीं सकती है. जहां आप जीत जाते हैं तो ईवीएम ठीक हो जाती है. जहां आप हार जाते हैं तो ईवीएम गलत हो जाती है. EC बहुत पारदर्शिता से EVM के माध्यम से निर्वाचन करवाता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










