
लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में 15 नक्सलियों का सरेंडर, मुख्यधारा में लौटकर जताई खुशी
AajTak
लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम सिंहभूम जिला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. माओवादी संगठन से जुड़े 15 सक्रिय सदस्यों ने गुरुवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है. चाईबासा पुलिस केंद्र में आयोजित आत्मसमर्पण कार्यक्रम में आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में दो महिला नक्सली भी शामिल हैं.
पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में माओवादी संगठन से जुड़े 15 सक्रिय सदस्यों ने गुरुवार को पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया. आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में दो महिला नक्सली हैं, जबकि 13 पुरुष नक्सली हैं. इसमें से एक नक्सली नाबालिग भी है. सभी पर जिले के विभिन्न थानों में नक्सली हिंसक घटनाओं को अंजाम देने का गंभीर मामले दर्ज हैं.
पुलिस व सीआरपीएफ के अधिकारियों ने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों का शॉल ओढ़ाकर और गुलदस्ता भेंट कर समाज की मुख्य धारा में स्वागत किया. सभी अधिकारियों ने अभी भी नक्सली संगठन से जुड़े नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने का आह्वान किया और बताया कि आत्मसमर्पण नीति से नक्सलियों का जीवन संवर जायेगा और वे समाज की मुख्य धारा में जुड़कर एक बेहतर सुख शांति का जीवन परिवार के साथ गाजर सकेंगे.
माओवादी संगठन में होता है शोषण आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों का यह भी कहना था की माओवादी संगठन में उनका खूब शोषण हो रहा था. वे अपने घर पर चैन की जिंदगी जी नहीं सकते थे. हर पल जिंदगी और मौत से सामना जैसा जीवन गुजरता था. इसी से परेशान होकर 15 सक्रिय सदस्यों ने आत्मसमर्पण किया है.
आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी प्रधान कोड़ा उर्फ देवेन कोड़ा उम्र करीब 45 वर्ष चंद्रोमोहन उर्फ चंद्रो अंगारिया उर्फ रोशन उम्र करीब 29 वर्ष पगला गोप उर्फ घासीराम गोप उम्र करीब 49 वर्ष जोगेन कोड़ा उम्र करीब 44 वर्ष पेलोंग कोड़ा उर्फ नीशा कोड़ा सोनु चम्पिया, उम्र करीब 19 वर्ष रामजा पूर्ती उर्फ डुगूद पूर्ती उम्र करीब 49 वर्ष सोहन सिंह हेम्ब्रम, उर्फ सीनू उम्र करीब 24 वर्ष डोरन चाम्पिया उर्फ गोलमाय उम्र करीब 23 वर्ष सुशील उर्फ मोगा चाम्पिया उम्र करीब 50 वर्ष मनी चाम्पिया उम्र करीब 40 वर्ष अमन बोयपाई उम्र करीब 23 गंगा राम पूर्ती उर्फ मोटका पूर्ति उम्र करीब 19 वर्ष बोयो कोड़ा उम्र करीब 46 वर्ष और एक नाबालिग शामिल है.
दो साल से नक्सलियों के खिलाफ जारी है अभियान बता दें की पिछले दो सालों से सुरक्षाबलों के द्वारा कोल्हान और सारंडा के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है. एक तरफ जहां पुलिस नक्सलियों के पीछे पड़ी थी वहीं सरकार द्वारा जारी आत्मसमर्पण नीति इन्हें वापस समाज की मुख्यधारा में वापस लौटने के लिए मजबूर कर रही थी. यही वजह है की सभी नक्सलियों ने एक साथ सुरक्षाबलों और प्रशासनिक पदाधिकारियों के समक्ष गुरुवार को आत्मसमर्पण कर दिया.
मिली जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादी पश्चिम सिंहभूम जिले के ही विभिन्न थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. आत्मसमर्पण कार्यक्रम में डीआईजी मनोज कुमार चौथे, सीआरपीएफ डीआईजी पूरन सिंह, सीआरपीएफ कमान्डेंट अंबुज नाथ, सीआरपीएफ कमान्डेंट प्रवेश कुमार, सीआरपीएफ कमान्डेंट संजय सिंह, डीसी कुलदीप चौधरी, एसपी आशुतोष शेखर, डीडीसी, एसडीपीओ, सहित सीआरपीएफ और पुलिस के जवान मौजूद थे.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



