
लोकसभा चुनाव में 'क्लीन स्वीप' के बाद दिल्ली चुनाव की तैयारी में जुटी BJP, 7 जुलाई को रणनीति पर मंथन
AajTak
लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार दिल्ली की सभी सात सीटें जीतने के बाद बीजेपी की नजर अब अगले साल होने वाले दिल्ली विधानसभा के चुनाव पर है. दिल्ली बीजेपी ने 7 जुलाई को पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है जिसमें पदाधिकारियों के साथ ही कार्यकर्ता भी शामिल होंगे.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले साल यानि 2025 में विधानसभा चुनाव होने हैं. लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार दिल्ली की सभी सात सीटें जीतकर क्लीन स्वीप करने से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अब अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव पर नजरें गड़ा दी हैं. बीजेपी चाहती है कि विधानसभा चुनाव तक यह मोमेंटम बरकरार रखा जाए और लोकसभा चुनाव में भी लोकसभा चुनाव वाला प्रदर्शन पार्टी दोहराए. इसके लिए रणनीति तैयार करने को दिल्ली बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है.
जानकारी के मुताबिक दिल्ली बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 7 जुलाई को नेहरू स्टेडियम में होगी. इस बैठक में पार्टी के करीब दो हजार नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे. दिल्ली बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी की यह ऐसी पहली बैठक होगी जिसमें पार्टी पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ता भी शामिल होंगे. दिल्ली की सभी सात सीटों पर बीजेपी की जीत इस बार इसलिए भी खास है क्योंकि अबकी मुकाबला बीजेपी बनाम इंडिया ब्लॉक था. बीजेपी के सामने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन की चुनौती थी. पिछले दोनों चुनावों में ये दोनों पार्टियां अपने उम्मीदवार उतारती रही हैं.
ये होगा कार्यकारिणी का एजेंडा
दिल्ली बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का एजेंडा 2025 के दिल्ली चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति पर मंथन है. पदाधिकारियों के साथ ही कार्यकर्ताओं को भी इस बैठक में इसलिए बुलाया गया है जिससे पार्टी जमीनी हकीकत, जमीनी चुनौतियों को समझते हुए उसके अनुरूप रणनीति पर मंथन कर सके. इस बैठक में लोकसभा चुनाव के नतीजों पर भी मंथन होगा. मंडल और वार्ड स्तर पर पार्टी के प्रदर्शन को लेकर चर्चा होगी.
कम मतदान वाले बूथों की समीक्षा कर प्रदर्शन सुधारने की रणनीति बनेगी तो मजबूत वार्ड में और बेहतर प्रदर्शन के लिए क्या किया जाए, इस पर भी बात होगी. लोकसभा चुनाव में बीजेपी को दिल्ली की 70 में से 52 विधानसभा सीटों पर बढ़त मिली थी. बीजेपी का मकसद चुनाव में सीट ही नहीं, बूथ जीतना भी होता है. लिहाजा दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों में से बीजेपी जिन-जिन बूथ पर जीती है, वहां के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए पार्टी प्रस्ताव ला सकती है.
किन मुद्दों पर होगा जोर

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



