
लोकसभा चुनाव प्रचार को लेकर AAP ने बनाया नया प्लान, BJP को घेरने के लिए पार्टी कल से करेगी ये काम
AajTak
आम आदमी पार्टी 16 अप्रैल से 23 मई तक दिल्ली की उन 40 विधानसभाओं में जाएगी, जहां-जहां आम आदमी पार्टी के चारों लोकसभा उम्मीदवार, ईस्ट, वेस्ट, साउथ और नई दिल्ली से चुनाव लड़ रहे हैं. AAP द्वारा पहले चरण में 200 संकल्प सभाएं की जाएंगी. 16 अप्रैल से AAP दिल्ली संयोजक और मंत्री गोपाल राय ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीट के विश्वास नगर विधानसभा से संकल्प यात्रा की शुरुआत करेंगे और 22 मई तक कुल 40 सभा करेंगे.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी लगातार भारतीय जनता पार्टी पर आक्रामक है. दिल्ली में 25 मई को राजधानी की सात लोकसभा सीटों पर वोटिंग होनी है. इस बीच आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को ही सबसे बड़ा मुद्दा बना लिया है और चुनाव प्रचार की एक नई रणनीति भी तैयार की है.
आजतक को मिली जानकारी के मुताबिक, आम आदमी पार्टी 16 अप्रैल से 23 मई तक दिल्ली की उन 40 विधानसभाओं में जाएगी, जहां-जहां आम आदमी पार्टी के चारों लोकसभा उम्मीदवार, ईस्ट, वेस्ट, साउथ और नई दिल्ली से चुनाव लड़ रहे हैं. AAP द्वारा पहले चरण में 200 संकल्प सभाएं की जाएंगी. 16 अप्रैल से AAP दिल्ली संयोजक और मंत्री गोपाल राय ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीट के विश्वास नगर विधानसभा से संकल्प यात्रा की शुरुआत करेंगे और 22 मई तक कुल 40 सभा करेंगे.
18 अप्रैल से हाल ही में जेल से बाहर आए AAP सांसद संजय सिंह साउथ दिल्ली लोकसभा सीट के अंबेडकर नगर से संकल्प यात्रा की शुरूआत करेंगे और 23 मई तक कुल 40 सभाएं करेंगे. साथ ही, आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं, मंत्रियों की भी संकल्प यात्रा आयोजित होगी.
आम आदमी पार्टी सूत्रों के मुताबिक, संकल्प सभा के अंत में आम लोगों कों मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर एक शपथ दिलाई जाएगी कि 'अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर पूरी दिल्ली का अपमान किया गया है. लोगों के पास वोट की ताकत है, उसी ताकत से जेल का जवाब वोट से देंगे'
आम आदमी पार्टी नेताओं का कहना है कि इन संकल्प सभाओं के ज़रिए, शपथ दिलाकर वो 1 लाख ऐसे लोग तैयार करेगी जो घर घर जाकर आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ हो रही नाइंसाफी के बारे में बता सकें और 'जेल का जवाब वोट से' कैंपेन का प्रचार करें.
6 दिनों में 3 लाख परिवारों तक पहुंची AAP

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




