
'लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र में आएगा राजनीतिक भूचाल', मुख्यमंत्री शिंदे का बड़ा दावा
AajTak
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव के बाद राज्य में ‘राजनीतिक भूचाल’ आएगा. सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी नीत उनके गठबंधन को राज्य में 45 से ज्यादा सीटें मिलेंगी.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार बड़ा दावा करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के बाद राज्य में ‘राजनीतिक भूचाल’ आएगा. शिंदे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘अटल बिहारी वाजपेयी सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु’ का उद्घाटन करने के बाद एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे.भारत का यह सबसे लंबा समुद्री पुल दक्षिण मुंबई को नवी मुंबई में न्हावा-शेवा से जोड़ता है.
आएगा राजनीतिक भूचाल- शिंदे
मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश "बुलेट स्पीड" से प्रगति कर रहा है. शिंदे ने कहा, 'लोकसभा चुनाव के बाद, राज्य में एक राजनीतिक भूचाल आएगा...हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि मोदी 400 से अधिक सीटों के साथ (सत्तारूढ़ गठबंधन जीतकर) तीसरी बार सत्ता में लौटें, जबकि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन (लोकसभा की कुल 48 में से) 45 से अधिक सीटें जीतेगा.'
लोकसभा के चुनाव इसी साल अप्रैल/मई में होने की संभावना है.शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र का सत्तारूढ़ गठबंधन, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिवसेना और अजीत पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) शामिल हैं, वह विकास के एजेंडे पर चुनावी मैदान में उतरेगी.
स्पीकर ने दिया था ये फैसला
मुख्यमंत्री का बयान राज्य विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के उस फैसले के दो दिन बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि एकनाथ शिंदे का गुट "असली शिवसेना राजनीतिक दल" है, और उन सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिनमें दोनों गुटों के विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग की गई थी. एकनाथ शिंदे के पास 55 में से 37 विधायक हैं. इसके साथ ही स्पीकर ने अपने फैसले में साफ कर दिया है कि शिंदे गुट के सभी 16 विधायकों की सदस्यता बरकरार रहेगी.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




