
लोकसभा के रण में BJP ने अब तक उतारे 405 उम्मीदवार, 101 सांसदों के टिकट कटे, बृजभूषण पर सस्पेंस बरकरार
AajTak
अगर आंकड़ों के हिसाब से देखा जाए तो बीजेपी ने अभी तक करीब 34 प्रतिशत मौजूदा सांसदों के टिकट काटे हैं. यानी हर तीन में से एक सांसद को दोबारा टिकट नहीं मिला है. बीजेपी ने 2019 में अपने 282 सांसदों में से 119 के टिकट काटे थे, यानी करीब 42 प्रतिशत सांसदों को दोबारा टिकट नहीं मिला था. बीजेपी ने यह कदम एंटी इंकम्बेंसी से बचने के लिए उठाया था.
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी धीरे-धीरे उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर रही है. पार्टी की तरफ से अब तक कुल 6 लिस्ट जारी की जा चुकी हैं. इनमें अभी तक 405 उम्मीदवार घोषित किए गए हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि पार्टी ने जो लिस्ट जारी की हैं, उनमें मौजूदा 291 सांसदों में से 101 सांसदों के टिकट काट दिए गए हैं. बीजेपी ने पहली लिस्ट में 33, दूसरी में लिस्ट 30, पांचवी लिस्ट में 37 और छठी लिस्ट में 1 मौजूदा सांसदों के टिकट काटे गए हैं. इनमें कई राज्य मंत्री भी शामिल हैं.
बीजेपी द्वारा जिन बड़े सांसदों के टिकट काटे गए हैं उनमें वरुण गांधी, प्रज्ञा ठाकुर, रमेश बिधूड़ी, दर्शना जरदोष, रमेश पोखरियाल निशंक, प्रताप सिम्हा, वी.के सिंह, अनंत हेगड़े, अश्विनी चौबे, हर्षवर्धन, गौतम गंभीर जैसे बड़े नाम शामिल हैं. वहीं मणिपुर के तीनों सांसदों का टिकट इस बार काट दिया गया है. बताया जा रहा है कि मणिपुर की मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने तीनों सांसदों का टिकट काटने का फैसला किया है और नए चेहरों पर दांव खेला है.
अगर आंकड़ों के हिसाब से देखा जाए तो बीजेपी ने अभी तक करीब 34 प्रतिशत मौजूदा सांसदों के टिकट काटे हैं. यानी हर तीन में से एक सांसद को दोबारा टिकट नहीं मिला है. बीजेपी ने 2019 में अपने 282 सांसदों में से 119 के टिकट काटे थे, यानी करीब 42 प्रतिशत सांसदों को दोबारा टिकट नहीं मिला था. बीजेपी ने यह कदम एंटी इंकम्बेंसी से बचने के लिए उठाया था. वहीं इस बार पार्टी ने एंटी इंकम्बेंसी, विवादित बयानबाजी और स्थानीय कार्यकर्ताओं की नाराजगी को ध्यान में रखते हुए 101 सांसदों का टिकट अब तक काटा है.
अभी और भी सांसदों का कट सकता है टिकट
बीजेपी अभी कम से कम 30-40 उम्मीदवार और घोषित करेगी और माना जा रहा है कि इनमें भी कई मौजूदा सांसदों के टिकट कटने के संभावना है. मिसाल के तौर पर पार्टी ने अभी तक विवादास्पद सांसद बृजभूषण शरण सिंह की उम्मीदवारी पर फैसला नहीं किया है. कैसरगंज लोकसभा सीट से पार्टी की तरफ से नाम का ऐलान नहीं किया जा रहा है. राजनीतिक हलकों में चर्चाएं जोरों पर है कि बृजभूषण सिंह का टिकट इस बार कट सकता है. हालांकि अभी तक इस पर सस्पेंस बरकरार है.
दिल्ली में 7 में से 6 सांसदों का टिकट कटा

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










