
लोकसभा अध्यक्ष की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद AAP सांसद की मांग- स्थगित हो सदन की कार्यवाही
AajTak
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इस पर चिंता जताते हुए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद ने सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने की मांग की है.
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता ने राज्यसभा चेयरमैन को पत्र लिखकर सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने की मांग उठाई है. आप सांसद ने पत्र में लोकसभा स्पीकर के कोरोना पॉजिटिव होने का जिक्र भी किया है. पत्र में लिखा है 'देशभर में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं और पीक की ओर अग्रसर हैं, ऐसे में सदन के सदस्यों और स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, सेशन को स्थगित किया जाए.' सांसद एनडी गुप्ता ने पत्र में लिखा है कि 'सदन के सदस्यों की औसत आयु 62 वर्ष है और ज्यादातर सांसद सीनियर सिटिजन हैं. हाल ही में लोकसभा स्पीकर के भी कोरोना पॉजिटिव होने की खबर मिली है. इसलिए लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सदन की कार्यवाही आगे जारी रखने के विचार पर दोबारा ध्यान देने की जरूरत है.' साथ ही आम आदमी पार्टी सांसद ने राज्यसभा चेयरमैन को अवगत कराया है कि इससे पहले भी ऐसी परिस्थितियों में सदन की कार्यवाही को अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया जा चुका है.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










