
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर बेंगलुरु के कारोबारी को मिली धमकी, पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार
AajTak
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की जान पहचान दिल्ली में उस वक्त हुई, जब वे वकील से मिलने दिल्ली आते जाते थे. वहीं वे एक-दूसरे से मिले और दोस्त बन गए. गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान शिशुपाल सिंह, वंश सचदेव, अमित चौधरी और मोहम्मद रफीक के रूप में हुई है.
Bengaluru Businessman received threat in the name of Lawrence Bishnoi: जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खौफ अब साउथ की तरफ भी जा पहुंचा है. बेंगलुरु के एक व्यवसायी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी दिए जाने का मामला सामने आने के बाद शेषाद्रिपुरम पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की जान पहचान दिल्ली में उस वक्त हुई, जब वे वकील से मिलने दिल्ली आते जाते थे. वहीं वे एक-दूसरे से मिले और दोस्त बन गए. गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान शिशुपाल सिंह, वंश सचदेव, अमित चौधरी और मोहम्मद रफीक के रूप में हुई है.
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में मोहम्मद रफीक मावली का निवासी है और उसके खिलाफ दिल्ली में पहले से ही एक मामला दर्ज है. इस मामले में की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपियों का लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से कोई वास्तविक संबंध नहीं है.
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर पैसे ऐंठने के लिए लॉरेंस गैंग के नाम का इस्तेमाल किया. चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया और आगे की जांच के लिए उनकी हिरासत हासिल कर ली.
डीसीपी (सेंट्रल) हकाय अक्षय मच्छिंद्र ने बताया कि बेंगलुरु में रफ़ीक नाम का एक आदमी था जिसने निजी रंजिश के चलते पूरी योजना बनाई थी. जब वह अदालती मामलों के सिलसिले में दिल्ली में था, तो उसने तीन अलग-अलग योजनाएं बनाईं. वहां रहते हुए, उसकी मुलाकात एक वकील और अमित नाम के एक आरोपी से हुई थी.
अमित ने दावा किया कि उनके कुछ संपर्क हैं जो 'काम करवा सकते हैं'. उसने रफ़ीक को एक सौदा पेश किया, अगर रफ़ीक किसी को धमकाना चाहता है, तो वे मिलकर उस पर काम कर सकते हैं. बातचीत आगे बढ़ी, वे सभी एक जगह इकट्ठा हुए, खूब शराब पी, और पार्टी के दौरान, वे मोबाइल फ़ोन पर लॉरेंस बिश्नोई की रील और वीडियो देख रहे थे.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







