
लेबनान से इजरायल की तरफ दागी गई मिसाइल, IDF ने हवा में तबाह की
AajTak
इजरायल-हमास जंग के दौरान लेबनान का संगठन हिज्बुल्ला भी इजरायल पर एंटी-टैंक मिसाइलें छोड़ रहा है. लेबनान की ओर से हिज्बुल्ला के लड़ाके गोलीबारी कर रहे हैं. इसके जवाब में इजरायली सेना ने जैसे को तैसा की तर्ज पर जवाब देते हुए हिज्बुल्ला के सैन्य ठिकानों पर हमला कर रही है.
इजरायल और हमास के बीच 19वें दिन भी जंग जारी है. इस बीच लेबनाना की तरफ से देर रात इजरायल की तरफ एक मिसाइल फायर की गई, जिसे IDF ने हवा में ही मार गिराया. इजरायल का कहना है कि उसने लेबनान के इलाके में बने उस लॉन्च पैड पर भी बम बरसाए हैं, जिससे इजरायल की तरफ रॉकेट दागे गए थे.
हिज्बुल्ला की तरफ से बयान जारी कर गुरुवार को बताया कि आईडीएफ के ताजा हमले में उनके 2 मेंबर मारे गए. इन दोनों को मिलाकर इजरायल के अटैक में मरने वाले हिज्बुल्ला के लड़ाकों की संख्या 46 हो चुकी है. बता दें कि इजरायल-हमास जंग के दौरान लेबनान का संगठन हिज्बुल्ला भी इजरायल पर एंटी-टैंक मिसाइलें छोड़ रहा है. लेबनान की ओर से हिज्बुल्ला के लड़ाके गोलीबारी कर रहे हैं. इसके जवाब में इजरायली सेना ने जैसे को तैसा की तर्ज पर जवाब देते हुए हिज्बुल्ला के सैन्य ठिकानों पर हमला कर रही है.
हिज्बुल्ला को लगातार चेतावनी दे रहा अमेरिका
अमेरिका लगातार हिज्बुल्ला और ईरान को इजरायल की उत्तरी सीमा पर युद्ध शुरू नहीं करने की चेतावनी देता रहा है. अधिकारियों ने बताया कि अमेरिका ने इजराइल को हिज्बुल्ला की गोलीबारी पर अपनी सैन्य प्रतिक्रिया में सावधान रहने की चेतावनी दी है क्योंकि लेबनान में आईडीएफ की एक गलती बहुत बड़े युद्ध को जन्म दे सकती है.
...तो इजरायल की तरफ से लड़ेगी अमेरिकी सेना
बाइडेन प्रशासन ने हाल के दिनों में इजरायल को संकेत दिए हैं कि अगर हिज्बुल्ला इजरायल के खिलाफ युद्ध शुरू करता है तो अमेरिकी सेना आतंकवादी समूह से लड़ने में आईडीएफ में शामिल हो जाएगी. इजरायल विरोधियों को रोकने के लिए पेंटागन ने पहले ही इजरायल के पास पूर्वी भूमध्य सागर में विमान वाहक स्ट्राइक समूहों की एक जोड़ी भेज दी है.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









