
लीना मारिया पॉल से शादी और जैकलीन से प्यार का इजहार... महाठग सुकेश का लव ट्राएंगल और करोड़ों के नजराने
AajTak
देश के सबसे बड़े ठग सुकेश चंद्रशेखर की प्रेमिका पहले उसकी लाइफ पार्टनर बनी और फिर उसकी क्राइम पार्टनर भी बन गई. उसकी कहानी भी बेहद दिलचस्प है. साउथ फिल्मों की ब्यूटी क्वीन लीना मारिया पॉल असल में ग्लैमर की चकाचौंध भरी दुनिया की चालाक हुस्न परी हुआ करती थी.
देश के सबसे बड़े ठग सुकेश चंद्रशेखर ने हाल ही में अपनी मोहब्बत जैकलीन फर्नांडिस को एक खत लिखकर होली की मुबारकबाद दी है. हालांकि सुकेश पहले से शादीशुदा है. उसकी पत्नी कोई और नहीं बल्कि साउथ की अभिनेत्री लीना मारिया पॉल है. शातिर ठग सुकेश ने जिस तरह से कभी लीना को दोस्त बनाकर उससे शादी कर ली थी. ठीक उसी तरह से वो जैकलीन को भी अपने करीब ले आया था. उसने जैकलीन पर करोड़ों की दौलत लुटा दी. क्योंकि वो उसे हर हाल में पाना चाहता था. हालांकि अब जैकलीन खुद को इस मामले में पीड़ित बताती है.
मॉडलिंग करती थी लीना मारिया पॉल दुबई में पढ़ाई पूरी करने के बाद वो भारत लौट आई. उसने यहां आकर पहले मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा. इसके कुछ वक्त बाद ही उसने दक्षिण भारतीय फिल्मों में एक्टिंग शुरु कर दी. धीरे-धीरे उसकी पहचान बनने लगी. इसी दौरान उसकी पहचान सुकेश चंद्रशेखर से हुई. दोस्ती आगे बढ़ी और दोनों करीब आ गए. इसके बाद उस साउथ की ब्यूटी क्वीन कहलाने वाली उस अभिनेत्री ने अपने ठग प्रेमी के साथ मिलकर ऐसा खेल खेला कि देखते ही देखते कई राज्यों की पुलिस उन दोनों के पीछे पड़ गई. हम बात कर रहे हैं महाठग सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी और क्राइम पार्टनर लीना मारिया पॉल की.
सुकेश की लाइफ पार्टनर बनी क्राइम पार्टनर देश के सबसे बड़े ठग सुकेश चंद्रशेखर की प्रेमिका पहले उसकी लाइफ पार्टनर बनी और फिर उसकी क्राइम पार्टनर भी बन गई. उसकी कहानी भी बेहद दिलचस्प है. साउथ फिल्मों की ब्यूटी क्वीन लीना मारिया पॉल. ग्लैमर की चकाचौंध भरी दुनिया की चालाक हुस्न परी. ज़रा सोचिए जब करोड़ों की गाड़ियों में बैठ कर वो निकलती होगी दुनिया को चूना लगाने, तो भला उसका भौकाल और खूबसूरती देखकर कौन खुद को उसके जाल में फंसने से रोकता होगा?
2011 में लीना मारिया पॉल दुबई से पढ़ाई पूरी करने के बाद मॉडलिंग की दुनिया में किस्मत आज़माने मुंबई पहुंची थी. वहां उसकी मुलाकात सुकेश चंद्रशेखर से हुई थी. जिसके बाद पहले प्यार और फिर ठग में पार्टनरशिप का ख़ेल शुरु हुआ. सुकेश ने मारिया को मॉड़लिंग के कुछ असाइनमेंट दिलाए और फिर अपने साथ चेन्नई ले गया. मॉडलिंग और फिल्मी पर्दे पर आए हुए उसे कुछ ही दिन बीते थे, लेकिन लीना की दौलत और शौहरत पाने की चाह ने उसे ठग सुकेश के और करीब ला दिया.
ठग ब्वॉयफ्रैंड, चालबाज़ हीरोइन ब्वायफ्रैंड पहले से ही ठगी के धंधे में माहिर था. चालबाज़ हीरोइन साथ आ गई तो धंधा और चल निकला. दोनों मिलकर ठगी के इस जाल को बुना करते थे और इन सबमें लीना को ग्लैमरस मोहरा बनाकर पेश किया जाता था. जिसमें अब लीना को भी मज़ा आने लगा था.
टॉलीवुड में मशहूर हो गई थी लीना चेन्नई में मारिया को ठग बॉयफ्रेंड की मदद से कई फिल्मों में हीरोइन का लीड रोल मिला और वो दखते ही देखते टॉलीवुड में मशहूर हो गई. वक्त गुजारने के दौरान ही मारिया को पता चला कि सुकेश की सारी कमाई का जरिया धोखाधड़ी ही है. सुकेश खुद को आईएएस अफसर बता कर नए-नए प्रोजेक्ट पास कराने के नाम पर आम कारोबारियों से पैसे लेता था या फिर बैंक से लोन. इसके बाद पैसा हाथ आते ही वो खिसक लेता था. बाद में इस काम के लिए उसने लीना को अपना पार्टनर बना लिया था.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



