
लिफ्ट में करनी पड़ी यूरिन, प्यास लगने पर चाटता था होंठ... 42 घंटे फंसे रहे शख्स की आपबीती
AajTak
केरल के एक अस्पताल में एक हैरान करने वाला केस सामने आया, जहां एक मरीज 42 घंटे तक लिफ्ट में फंसा रहा. दो दिनों तक लिफ्ट में फंसे रहने के बाद बाहर आए मरीज रवीचंद्रन नायर (59) ने अपनी आपबीती सबको बताई है.
लिफ्ट में लोगों के फंसने के मामले आए दिन आते रहते हैं. कभी बिजली गुल होने पर तो कभी तकनीकी समस्या के कारण, लोगों का लिफ्ट में फंसना और बाहर निकलना लगा रहता है. ज्यादातर मामलों में ऐसा कुछ मिनटों के लिए ही होता है. लेकिन केरल के एक अस्पताल में एक हैरान करने वाला केस सामने आया, जहां एक मरीज 42 घंटे तक लिफ्ट में फंसा रहा. दो दिनों तक लिफ्ट में फंसे रहने के बाद बाहर आए मरीज रवीचंद्रन नायर (59) ने अपनी आपबीती सबको बताई है.
रवीचंद्रन ने एक अंग्रेजी अखबार को दी जानकारी में कहा,'42 घंटे तक लिफ्ट के अंदर फंसे रहना किसी बुरे सपने जैसा था. लिफ्ट रुक जाने के बाद सबसे पहले मैंने अलार्म का बटन दबाया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. वहां, कोई इंटरकॉम भी नहीं था, जिसकी मदद से लिफ्ट ऑपरेटर से संपर्क किया जा सके. इसलिए मैंने फोन का इस्तेमाल करते हुए लिफ्ट के अंदर लिखे अलग-अलग हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल किया. लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. इस बीच फोन मेरे हाथ से फिसलकर गिर गया और उसने काम करना बंद कर दिया.'
जोर-जोर से रोया, सो भी नहीं पाया
लिफ्ट ने फंसने वाले रवींचंद्रन ने आगे कहा,'फोन टूटने के बाद मैं एक कोने में बैठ गया और किसी के आने का इंतजार करने लगा. अचानक याद आया कि अगले दिन तो रविवार है. इसलिए अब संभवतः मैं अगले दिन भी यहीं फंसा रहूंगा. यूरिन आने पर मैंने लिफ्ट के कोने में ही यूरिन किया. इन 42 घंटों में मैं कई बार जोर-जोर से रोया. सो भी नहीं पाया. जब मुझे प्यास या भूख लगती थी तो मैं अपने होंठ चाट लेता था. अलार्म बेल दबाता रहता था. लिफ्ट के चैंबर में कोई पंखा या लाइट नहीं थी, फिर भी कुछ हवा अंदर आती रहती थी, जिससे ऑक्सीजन की निरंतर आपूर्ति बनी रही.'
फोन पर नहीं हुआ संपर्क, बढ़ी चिंता
रवीचंद्रन ने आगे बताया,'मेरा मनोबल टूटता जा रहा था, जिसे बनाए रखने के लिए मैंने अपनी पत्नी की लिखी और प्रकाशित हो चुकी कविताएं दोहराईं. शनिवार को मैं घर नहीं पहुंचा. लेकिन परिवार श्रीलेखा और दो बच्चों ने इस पर ध्यान नहीं दिया. उन्हें लगा कि अपने अनियमित काम के दौरान मेरी दूसरी ड्यूटी लगा दी गई है, लेकिन जब रविवार को भी मैं नहीं लौटा तो उन्होंने फोन पर संपर्क करने की कोशिश. हालांकि, मेरे फोन से संपर्क ना होने के बाद उनकी चिंता बढ़ गई.'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










