
लाल बत्ती की हसरत, 'मैडम सर' का भौकाल, फर्जीवाड़े की फेहरिस्त... इस गलती ने डुबोई IAS पूजा खेडकर की लुटिया!
AajTak
एक पुरानी कहावत है कि मुजरिम कितना भी शातिर क्यों न हो, एक गलती जरूर करता है. उसी एक गलती की वजह से उसका सारा भांडा फूट जाता है. ये कहानी पूजा खेडकर की है, जो चंद रोज पहले तक आईएएस की ट्रेनिंग कर रही थी. उनका हर तरफ जलवा ही जलवा था.
एक पुरानी कहावत है कि मुजरिम कितना भी शातिर क्यों न हो, एक गलती जरूर करता है. उसी एक गलती की वजह से उसका सारा भांडा फूट जाता है. ऐसी ही एक गलती पूजा खेडकर ने की, जो चंद रोज पहले तक आईएएस की ट्रेनिंग कर रही थी. उनका हर तरफ जलवा ही जलवा था. आईएएस मैडम की शान में पीछे खड़े पुलिस वाले, लाल नीली बत्ती वाली कार और नंबर प्लेट के ऊपर लिखा महाराष्ट्र सरकार, उनका भौकाल देखकर आम लोग सहम जाते थे. लेकिन उनको सरकारी लाल बत्ती वाली गाड़ी का इस कदर शौक था कि उसे पाने के लिए कुछ दिनों का इंतजार भी भारी पड़ रहा था.
बस इसी लाल नीली बत्ती ने उनकी बत्ती ऐसी गुल कर दी कि आईएएस मैडम साहिबा को अब जेल जाने से कोई रोक ही नहीं सकता. महीने भर से पूरे देश में डॉक्टर बनाने वाले नीट एग्जाम की धांधली को लेकर यूं ही हंगामा मचा हुआ है. अब उसी हंगामे के बीच खामोशी से यूपीएससी एग्जाम की धांधली को लेकर ऐसा शोर उठा है कि देखते ही देखते ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर का नाम हर चैनल और अखबारों की सुर्खियों में है. यूपीएससी की जांच में पता चला है कि पूजा ने परीक्षा में चयन के लिए नियमों के तहत मान्य अधिकतम सीमा से भी अधिक बार परीक्षा दी और उसका लाभ उठाया है.
यूपीएससी जांच से यह पता चला है कि पूजा खेडकर ने अपना नाम, अपने पिता और माता का नाम, अपनी तस्वीर/हस्ताक्षर, अपनी ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पता बदलकर अपनी फर्जी पहचान बनाकर स्वीकार्य सीमा से अधिक प्रयास का धोखाधड़ी से लाभ उठाया. यूपीएससी ने उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाने का फैसला किया है. इसके तहत थाने में एफआईआर कराई जा रही है. सिविल सेवा परीक्षा 2022 के नियमों के तहत उनकी उम्मीदवारी रद्द करने और भविष्य की परीक्षाओँ में शामिल होने पर प्रतिबंध लगाने के लिए कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है.
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की इस जांच से साफ हो गया है कि आईएएस बनने के लिए पूजा खेडकर ने तमाम तरह की धोखाधड़ी की है. दरअसल यूपीएससी के एग्जाम में बैठने के लिए अलग-अलग कैटेगरी के तहत उम्मीदवारों को अलग-अलग मौके मिलते हैं. मसलन जनरल कैटेगरी का कोई भी उम्मीदवार 32 साल की उम्र से पहले तक कुल छह बार यूपीएससी का एग्जाम दे सकता है. ओबीसी कैटेगरी के तहत 35 साल की उम्र तक कुल 9 बार इम्तेहान देने की छूट है. जबकि एससी और एसटी कोटा के तहत 37 साल की उम्र तक यूपीएससी के इम्तेहान में बैठा जा सकता है.
पूजा खेडकर ने एग्जाम क्लीयर करने के लिए तय सीमा से ज्यादा बार इम्तेहान दिया है. इसके लिए हर बार उसने नए नाम और नए पहचान का सहारा लिया. यहां तक कि इम्तेहान में बैठने के लिए अपने मां-बाप का नाम तक बदल डाला. लेकिन ये धोखाधड़ी तो कुछ भी नहीं है. असली फर्जीवाड़ा तो कुछ और ही है. दरअसल पूजा ने साल 2022 में यूपीएससी का एग्जाम क्लीयर किया था. ऑल इंडिया रैंक था- 841. चूंकि वो इम्तेहान में ओबीपीसी नॉन क्रीमी लेयर के कोटे से बैठी थी और साथ ही दिव्यांगता को कोटे से आई थी, लिहाजा 841 रैंक के बावजूद उन्हें आईएएस की कैटेगरी में रखा गया था.
इसके बाद में ट्रेनिंग के लिए सभी कामयाब छात्रों के साथ पूजा खेडकर भी मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री प्रशासन अकादमी पहुंची. दो साल की ट्रेनिंग में अब कुछ महीने ही बचे थे. इसी बीच उन्हें ट्रेनी आईएएस अफसर के तौर पर असिस्टेंट कलेक्टर बना कर पुणे कलेक्टरेट ऑफिस में तैनाती दे दी गई. बस यहीं से असली कहानी शुरू हुई. हुआ यूं कि पुणे के कलेक्टर के ऑफिस में तैनाती का लेटर मिलते ही पूजा ने कलेक्टर के ऑफिस इंचार्ज को पहले फोन किया और फिर व्हाट्स एप मैसेज. उसने कहा कि वो वहां चार्ज लेने आ रही है. इसलिए उसके लिए उसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं कर दी जाएं.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.



