
लालच का जाल और 1000 करोड़ की ठगी... समुद्री किनारों पर बनाए लग्जरी विला, गुरुग्राम में पकड़ा गया शातिर
AajTak
हरियाणा के गुरुग्राम में ठगी की ऐसी कहानी सामने आई, जिसने अफसरों तक को हैरान कर दिया. यहां लालच में फंसाकर करीब 1000 करोड़ का स्कैम हो गया. लोगों से ठगी करने के बाद आरोपी ने समुद्री किनारों पर लग्जरी विला बनाए और प्रॉपर्टी में इनवेस्टमेंट किया. पुलिस ने इस केस में
गुरुग्राम में 500 से 1000 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने शातिर रईसजादे और 32 माइलस्टोन एवेन्यू के डायरेक्टर ध्रुवदत्त शर्मा को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर लाखों लोगों को इंश्योर रेंटल रिटर्न के नाम पर फंसाकर करोड़ों की ठगी करने का आरोप है. आर्थिक अपराध शाखा ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है.
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला कि ध्रुवदत्त शर्मा ने पीड़ितों को बेहतर रिटर्न का लालच दिया और उन्हें इनवेस्टमेंट के लिए तैयार किया. जबकि इस मामले में कोई रिटर्न नहीं दिया गया और करोड़ों रुपये का गबन कर लिया गया.
आरोपी ने ठगी के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल गोवा के समुद्री किनारों पर लग्जरी विला बनाने और राजस्थान के नीमराना में प्रॉपर्टी में इनवेस्ट करने में किया. आरोपी ने लाखों के इंश्योर रेंटल रिटर्न्स के नाम पर लोगों को सब्जबाग दिखाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया.
ध्रुवदत शर्मा ने एक या दो नहीं, बल्कि 500 से 1000 करोड़ की ठगी को अंजाम दिया. एसीपी विशाल ने कहा कि दो महीने पहले पुलिस कमिश्नर के खुले दरबार में पीड़ित करोड़ों की ठगी की शिकायत लेकर पहुंचे थे.
यह भी पढ़ें: फर्जी ट्रेडिंग ऐप, कंबोडिया कनेक्शन, 300 करोड़ की ठगी... दिल्ली में इंटरनेशनल साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़

पश्चिम एशिया की लड़ाई खत्म होने के कोई संकेत नहीं दिखते हैं. ईरान, US और इजरायल तनिक भी बातचीत के मूड में नहीं लग रहे हैं. इस बीच, जियोपॉलिटिकल और डिप्लोमैटिक सर्कल में कम से कम दो लोगों ने कहा है कि PM नरेंद्र मोदी युद्ध में बीच-बचाव करने के लिए सबसे सही हैं. आखिर इन एक्सपर्ट्स की पहली पसंद PM मोदी क्यों हैं?

भारत और ईरान के बीच होर्मुज स्ट्रेट से 20 टैंकर को सुरक्षित निकलवाने को लेकर बातचीत चल रही है. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया है. संसद में हरदीप सिंह पूरी ने बताया कि भारत की कच्चे तेल की आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है. देश में कोई तेल संकट नहीं है. पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं है.

भारत में गैस सिलेंडर की कमी और कालाबाजारी से आम लोगों और व्यवसायों को गंभीर परेशानी हो रही है. घरेलू एलपीजी की सप्लाई निरंतर बनी हुई है लेकिन पैनिक बुकिंग और जमाखोरी के कारण संकट पैदा हो रहा है. कई वेंडर्स अपनी दुकानें बंद करने पर मजबूर हैं। कमर्शियल गैस पर सरकार का नियंत्राण न होने से कालाबाजारी बढ़ी है और होटल, रेस्टोरेंट, शादी समारोह प्रभावित हो रहे हैं. रेलवे खानपान निगम समेत कई इलाकों में गैस कमी के कारण इंडक्शन चूल्हे पर खाना बनाना शुरू हुआ है.

असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित आजतक के कार्यक्रम 'पंचायत आजतक ' में खास मेहमानों की मौजूदगी रही. कार्यक्रम के सत्र 'असम सरकार कितनी असरदार' में खास तौर पर आमंत्रित थे- कैबिनेट मंत्री रानोज पेगु और कैबिनेट मंत्री अशोक सिंघल. एंकर अंजना ओम कश्यप की क्या हुई उनसे खास बातचीत, जानने के लिए देखें ये वीडियो.

असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित आजतक के कार्यक्रम 'पंचायत आजतक ' में खास मेहमानों की मौजूदगी रही. कार्यक्रम के सत्र 'मुसलमानों के मन में क्या है?' में खास तौर पर आमंत्रित थे- विधायक करीम उद्दीन बरभुइया, विधायक अमिनुल इस्लाम और विधायक शरमन अली. एंकर अंजना ओम कश्यप की क्या हुई उनसे खास बातचीत, जानने के लिए देखें ये वीडियो.

समंदर की लहरों पर चलने वाले भीमकाय और विशाल टैंकर सबका ध्यान खींचते हैं. इन टैंकरों पर में भले तेल ही दुनिया को गति प्रदान करते हैं. आजकल ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले ऐसे ही टैंकरों को निशाना बना रहा है. क्या है इन टैंकरों की कहानी, कितना लोड लेकर चल सकते हैं? कैसे होता है इनका कंट्रोल. पढ़ें पूरी कहानी.

असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित आजतक के कार्यक्रम 'पंचायत आजतक ' में खास मेहमानों की मौजूदगी रही. कार्यक्रम के सत्र 'असम बनेगा ग्लोबल हब' में खास तौर पर आमंत्रित थे- असम टूरिस्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के एमडी कुमार पद्मपानी बोरा और उद्यमी लार्सिंग मिंग साव्यान. एंकर अंजना ओम कश्यप की क्या हुई उनसे खास बातचीत, जानने के लिए देखें ये वीडियो.

हरदीप पुरी ने लोकसभा में कहा कि हमारे पास पर्याप्त कच्चा तेल है. डीजल-पेट्रोल और गैस सिलेंडर की कोई किल्लत नहीं है. एलएनजी कार्गो रोजाना आ रहे हैं. दूसरे मार्गों से भी सप्लाई आ रही है. सीएनजी की सप्लाई सौ फीसदी जारी है. कनाडा, नॉर्वे, रूस से हम ईंधन ले रहे हैं. एलपीजी का उत्पादन 28 प्रतिशत बढ़ा है. अल्टरनेट फ्यूल चैनल्स को एक्टिवेट कर दिया गया है. रिटेलर्स के जरिये केरोसिन तेल भी उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है. तीन मंत्रियों की कमेटी बनाई गई है, जो हालात पर नजर रखे हुए है. हम लंबे समय तक ऐसे हालात से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. देश में पैनिक की वजह से डिमांड बढ़ी है. गैस को लेकर प्राथमिकताएं तय कर दी गई हैं. हरदीप पुरी की स्पीच के दौरान विपक्षी सदस्यों ने 'देखो-देखो कौन आया, एपस्टीन का दोस्त आया' के नारे लगाए.

असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित आजतक के कार्यक्रम 'पंचायत आजतक ' में खास मेहमानों की मौजूदगी रही. कार्यक्रम के सत्र 'कानून के पहरेदार' में खास तौर पर आमंत्रित थे- असम के पुलिस महानिदेशक हरमीत सिंह और असम के एडवोकेट जनरल देवजीत सैकिया. सत्र के मॉडरेटर कौशिक डेका की क्या हुई उनसे खास बातचीत, जानने के लिए देखें ये वीडियो.




