
लाउडस्पीकर पर रामदास आठवले के सुर राज ठाकरे से अलग, बोले- हमारी पार्टी मस्जिदों का संरक्षण करेगी
AajTak
लाउडस्पीकर का मुद्दा इन दिनों यूपी से महाराष्ट्र तक छाया हुआ है. जहां योगी सरकार धार्मिक स्थलों पर अनावश्यक रुप से लगे लाउडस्पीकरों को हटा रही है. तो वहीं महाराष्ट्र में राज ठाकरे ने 3 मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का अल्टीमेटम जारी किया है.
उत्तर प्रदेश से महाराष्ट्र तक लाउडस्पीकर को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है. इन सबके बीच केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने मस्जिद से लाउडस्पीकर हटाने का विरोध किया है. उन्होंने कहा, मस्जिद से लाउडस्पीकर हटाकर नए विवाद पैदा करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए. इतना ही नहीं उन्होंने कहा, अगर कोई मस्जिद से लाउडस्पीकर हटाने आता है, तो उनकी पार्टी मस्जिद का सरक्षंण करेगी और लाउडस्पीकर हटाने का विरोध भी करेगी.
रामदास आठवले रायगड जिले के खोपोली मे अंबेडकर संस्कार भवन के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे. उन्होंने यहां एक सवाल के जवाब में कहा, मैं नरेंद्र मोदी के साथ हूं, मेरी पार्टी बीजेपी के साथ है. मैं देवेंद्र फडणवीस के साथ हूं. मैने कहा कि लाउडस्पीकर निकालने की बात मत करो. लाउडस्पीकर लगाना है तो लगा सकते हैं. अपने मंदिर में लाउडस्पीकर लगा सकते हैं. हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं. लेकिन नए विवाद पैदा करने कोशिश नही होनी चाहिए.
यूपी से महाराष्ट्र तक छाया लाउडस्पीकर का मुद्दा इन दिनों लाउडस्पीकर का मुद्दा यूपी से महाराष्ट्र तक छाया हुआ है. हाल ही में महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने अल्टीमेटम दिया था कि राज्य की सभी मस्जिदों से 3 मई तक लाउड स्पीकर हटा लिए जाएं. उन्होंने कहा था कि अगर मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाए गए तो मनसे कार्यकर्ता राज्यभर में मस्जिदों के सामने लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे.
इतना ही नहीं राज ठाकरे ने धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने के फैसले को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की भी तारीफ की थी. राज ठाकरे ने कहा था कि राज ठाकरे ने ट्वीट किया, धार्मिक स्थलों खासकर मस्जिदों से लाउडस्पीकरों को हटाने के लिए मैं योगी सरकार को तहे दिल से बधाई देता हूं और आभारी हूं. उन्होंने कहा, दुर्भाग्य है कि महाराष्ट्र में कोई योगी नहीं है. लेकिन यहां सभी भोगी हैं.
यूपी में धार्मिक स्थलों से हटवाए गए लाउडस्पीकर यूपी में अब तक धार्मिक स्थलों से 21 हजार 963 लाउडस्पीकर उतरवाए गए हैं. वहीं 42332 धार्मिक स्थलों पर लाउड स्पीकर की आवाज धीमी कराई गई है. यूपी सरकार के मुताबिक, प्रशासन ने इस अभियान को लेकर अब तक 29808 धर्म गुरुओं से बातचीत की है और उनके सहयोग से इस अभियान को सफलता पूर्वक चलाया जा रहा है.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.







