
लहर बनी कहर: 24 घंटे में देश में आए 1.26 लाख कोरोना केस, 684 की मौत, महाराष्ट्र-दिल्ली में महासंकट
AajTak
कोरोना वायरस की ताज़ा लहर अब कहर बनकर टूट रही है. पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए बुधवार को देश में सवा लाख से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं.
कोरोना वायरस की ताज़ा लहर अब कहर बनकर टूट रही है. पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए बुधवार को देश में सवा लाख से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं. राज्य सरकारों द्वारा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 126315 नए केस सामने आए हैं. जबकि 684 लोगों की मौत हुई है. पिछले चार दिनों में ये तीसरी बार है कि देश में एक दिन में आने वाले केस का आंकड़ा एक लाख के पार गया है. इससे पहले मंगलवार को 1.15 लाख केस आए थे, यानी दो दिन में ही 2.40 लाख के करीब केस आ गए हैं.महाराष्ट्र, दिल्ली में हाहाकार कोरोना की इस ताज़ा लहर से महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित है. बीते दिन महाराष्ट्र में करीब 60 हज़ार मामले दर्ज किए गए, जो पूरे देश में सामने आए केस का आधा हिस्सा है. यही कारण है कि केंद्र की ओर से एक्सपर्ट्स की टीमें लगातार महाराष्ट्र भेजी जा रही हैं. यही हाल दिल्ली का भी है जहां फिर एक बार साढ़े पांच हज़ार से अधिक केस दर्ज किए गए हैं, जो पिछले साल के पीक की याद दिलाते हैं. बुधवार को महाराष्ट्र में कुल 59907, दिल्ली में 5,506, उत्तर प्रदेश में 6,023, कर्नाटक में 6,976 मामले दर्ज किए गए हैं. लगातार बढ़ते आंकड़ों के साथ ही देश में कुल केस की संख्या 1.26 करोड़ के पार चली गई है. चिंता की बात एक्टिव केस की टैली से सामने आई है, जहां अब एक्टिव केस की संख्या नौ लाख को पार कर गई है. कुछ दिनों पहले देश में सिर्फ एक लाख के करीब एक्टिव केस ही थे.पीएम मोदी आज करेंगे मंथन कोरोना वायरस की बढ़ती रफ्तार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर राज्यों के साथ बात करेंगे. शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के बीच कोरोना की बढ़ती रफ्तार, वैक्सीनेशन में आ रही दिक्कतों को लेकर मंथन होगा. पीएम मोदी ने वैक्सीनेशन के फेज़ शुरू होने से पहले भी सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी. ऐसे में आज की बैठक से भी कोई बड़ा संदेश निकल सकता है.वैक्सीन को लेकर हो रही है चिंता देश में कोरोना का कहर बढ़ रहा है, तो वैक्सीन की मांग भी तेज़ हो गई है. महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश का कहना है कि उनके पास कुछ ही दिन का वैक्सीन स्टॉक बचा है, कुछ सेंटर्स पर वैक्सीन है ही नहीं. ऐसा ही नज़ारा वाराणसी में दिखा, जहां वैक्सीन ना होने के कारण लोगों को लौटाना पड़ रहा है. दूसरी ओर केंद्र दावा कर रहा है कि वैक्सीन की कोई कमी नहीं है. यही वजह है कि कोरोना संकट के बीच वैक्सीन को लेकर चिंताएं दूर करने की जरूरत है.
पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










