
लव, सेक्स और धोखाः ब्रेकअप के बाद पूर्व प्रेमिका का अश्लील वीडियो किया सोशल मीडिया पर वायरल, आरोपी फरार
AajTak
बेवफाई की ये अजब दास्तान चाइबासा के किरूबुरू इलाकी की है. जहां पूर्व प्रेमिका का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने वाले पूर्व प्रेमी के तीन दोस्तों को गिरफ्तार कर किरीबुरु पुलिस ने जेल भेज दिया है. पूर्व प्रेमिका की लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है. लेकिन मुख्य आरोपी फरार है.
झारखंड के चाइबासा से एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसमें प्यार, वासना और धोखा सभी शामिल हैं. दरअसल, जिस लड़की को वो प्यार करता था. उसके संग उसका ब्रेकअप हो गया. वो इस बात से इतना खफा था कि उसने अपनी पूर्व प्रेमिका की इज्जत को सरेआम नीलाम कर दिया. उस शख्स ने अपनी पूर्व प्रेमिका के अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसके बाद जब तक पुलिस हरकत में आई, तब तक आरोपी फरार हो गया. लेकिन उसके तीन दोस्त पुलिस के हत्थे चढ़ गए. अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.
बेवफाई की ये अजब दास्तान चाइबासा के किरूबुरू इलाकी की है. जहां पूर्व प्रेमिका का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने वाले पूर्व प्रेमी के तीन दोस्तों को गिरफ्तार कर किरीबुरु पुलिस ने जेल भेज दिया है. पूर्व प्रेमिका की लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है. पीड़िता ने बुधवार को लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पूर्व प्रेमिका के द्वारा ब्रेकअप के बाद बदला लेने की नियत से उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मिडिया परवायरल किया जा रहा है. जिससे उसके मान-सम्मान को ठेस पहुंच रही है. और उसकी मानसिक स्थिति ख़राब हो रही है. उसका कहना था कि वो बदनामी के डर से आत्महत्या तक कर सकती है.
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता को कार्रवाई का भरोसा दिया और उससे आत्महत्या जैसा गलत कदम नहीं उठाने की अपील की. पीड़िता ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया है कि जब वह ओडिशा में पढ़ रही थी, तभी एक युवक के साथ उसकी दोस्ती हुई और दोस्ती प्रेम में बदल गई. प्रेम प्रसंग के दौरान युवती के प्रेमी ने चुपके से उसके कुछ आपत्तिजनक वीडियो बना लिए थे. इसके बाद दोनों के प्रेम संबंध में खटास आने लगी और दोनों ने ब्रेकअप कर लिया. दोनों के बीच संपर्क खत्म हो चुका था. लेकिन पूर्व प्रेमी ने पीड़िता से बदला लेने के लिए पहले बनाये गए अश्लील वीडियो को अपने दोस्तों के पास भेज कर वायरल कर दिया और उसकी छवि को खराब करने लगा.
पूर्व प्रेमी के दोस्तों ने भी वीडियो को शेयर किया और वायरल कर दिया. यहां तक की आरोपी के दोस्तों ने उस लड़की को भी उसकी अश्लील वीडियो भेजी और उसे ब्लैकमेल करने लगे. पीडिता वीडियो वायरल होने और लोगों के ब्लैकमेलिंग से परेशान होने लगी. उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था वह क्या करे? इसी बीच उसने हिम्मत दिखाई और पुलिस से लिखित शिकायत कर पूरी घटना बता दी.
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फौरन कार्रवाई की और इस मामले में वीडियो वायरल करने और पीड़िता को ब्लैकमेल करने वाले लगभग आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की.
किरूबुरु थाने के प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद पुलिस ने कुछ निर्दोष लोगों को छोड़ दिया है. जबकि वीडियो वायरल करने के आरोप में सबूत के साथ तीन आरोपी कान्हा मुखी, दिनेश दास उर्फ राजू और शुभम प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार सभी युवक किरीबुरू के रहने वाले हैं. सभी पर आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. हालांकि इस घटना का मुख्य आरोपी प्रेमिका का पूर्व प्रेमी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. पुलिस का कहना है कि वह भी बहुत जल्द सलाखों के पीछे होगा. उसकी तलाश में पुलिस की छापामारी जारी है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



