
लव मैरिज, शक और टॉर्चर... पति ने ही किया था फिल्मों की इस डांस इंस्ट्रक्टर का मर्डर, हैरान कर देगी कहानी
AajTak
मर्डर का ये सनसनीखेज मामला केंगरी के विश्वेश्वरैया लेआउट का है. इस मामले में पुलिस ने 25 साल की नव्याश्री के पति किरन को ही हत्या के इल्जाम में गिरफ्तार किया है. जिसने पहले नव्याश्री को एक कुर्सी से बांधकर प्रताड़ित किया और फिर मौत के घाट उतार दिया.
Film Dance Instructor Navyashree Murder Case: वो खूबसूरत थी. बेहद खुश मिजाज़ थी. वो कामयाब थी और मशहूर भी. वो फिल्म इंडस्ट्री में डांस इंस्ट्रक्टर के रूप में काम करती थी. उसकी शोहरत बढ़ती जा रही थी. सोशल मीडिया पर भी उसकी फैन फॉलोइंग बढ़ रही थी. मगर इसी दौरान अचानक सब खत्म हो गया. उसके साथ बंद कमरे में अत्याचार किया गया. उसे कुर्सी से बांधकर टॉर्चर किया गया. और इसके बाद भी जब जुल्म ढा़ने वाले का मन नहीं भरा, तो उसे हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया गया. ये खौफनाक कहानी है नव्याश्री की. जिसे कर्नाटक के बेंगलुरु में बेरहमी के साथ कत्ल कर दिया गया.
कुर्सी से बांधकर किया था टॉर्चर मर्डर का ये सनसनीखेज मामला केंगरी के विश्वेश्वरैया लेआउट का है. इस मामले में पुलिस ने किसी बाहरी शख्स को नहीं, बल्कि 25 साल की नव्याश्री के पति किरन को ही उसकी निर्मम हत्या के इल्जाम में गिरफ्तार किया है. जिसने पहले नव्याश्री को एक कुर्सी से बांधकर प्रताड़ित किया और फिर मौत के घाट उतार दिया. जानकारी के अनुसार, मूल रूप से तीर्थाहल्ली के रहने वाली इस दंपति ने करीब 3 साल पहले लव मैरिज की थी. लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही उन दोनों की जिंदगी में जहर घुलने लगा. दोनों के बीच आए दिन झगड़े होने लगे थे.
सहेली ने दर्ज कराई शिकायत इन सबकी वजह थी किरन का शकी मिजाज़ होना. दरअसल, वो अपनी पत्नी की शोहरत और कामयाबी के चलते उसके के चरित्र पर शक करने लगा था. इसी बात को लेकर उन दोनों के बीच आए दिन झगड़े होते थे. जब दोनों मिलते तो बहस पर उतर आते थे. बेंगलुरु के डीसीपी वेस्ट ने इस मामल में जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में उन्हें ऐश्वर्या नामक एक महिला ने जानकारी दी थी, जो अपने आप को नव्याश्री की दोस्त बताती हैं. उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि नव्याश्री की तीन साल पहले किरन नाम के एक शख्स से मुलाकात हुई थी. दोनों की मुलाकात पहले दोस्ती में बदली और फिर प्यार हो गया. इसके कुछ दिनों बाद ही दोनों ने शादी कर ली थी.
नव्याश्री ने ऐश्वर्या को भेजा था मैसेज शिकायतकर्ता ऐश्वर्या ने पुलिस को बताया कि नव्याश्री ने घटना वाले दिन उसे एक मैसेज भेजा था. जिसमें उसने उसे घर आने के लिए कहा था. ऐश्वर्या जब उसके घर पहुंची तो नव्याश्री ने कहा कि वह अच्छा महसूस नहीं कर रही है. उसे अपने पति का डर सता रहा है. इसके बाद ने दोनों वहां से निकल कर अनिल नाम के एक शख्स से मिलने गए थे.
कमरे में पड़ी थी नव्याश्री की लाश ऐश्वर्या के मुताबिक, इस मुलाकात के बाद जब वे दोनों घर लौटीं तो फिर उसने बीयर पी ली थी. जिसकी वजह से वह गहरी नींद में सो गई थी. ऐश्वर्या ने बताया कि जब सुबह वह उठी तो उसने देखा कि वहां कमरे में नव्याश्री की लाश पड़ी थी. किसी ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी. इसके बाद उसने पुलिस को फोन कर शिकायत की और इस घटना की पूरी जानकारी भी दी. सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर जा पहुंची और कमरे से नव्याश्री की लाश बरामद कर ली. साथ ही पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मिलकर मौका-ए-वारदात से सुराग और सबूत इकठ्ठा किए.
शिकायत के बाद पति की गिरफ्तारी बाद में नव्याश्री की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. इस मामले में शिकायत करते हुए ऐश्वर्या ने बताया कि नव्याश्री और उसके पति किरन के बीच आए दिन विवाद होता था. दोनों के झगड़े होते थे. उसने शक जताया कि नव्याश्री के पति किरन ने ही उसकी हत्या की होगी. क्योंकि उसके पास घर की एक चाबी थी. शक और शिकायत के आधार पर पुलिस ने नव्याश्री के पति किरन को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया. और अब इस मामले में आगे की तहकीकात जारी है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



