
लद्दाख मसले पर सामना का वार- चीन धोखेबाज पड़ोसी, फिर खुराफात कर सकता है
AajTak
चीन के मसले पर शिवसेना ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है कि चीन एक धोखेबाज पड़ोसी है, ऐसे में सीमा पर नरमी के साथ उसे कारोबार के क्षेत्र में नरमी देने में सावधानी बरतनी चाहिए.
शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में गुरुवार को एक बार फिर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है. चीन के मसले पर शिवसेना ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है कि चीन एक धोखेबाज पड़ोसी है, ऐसे में सीमा पर नरमी के साथ उसे कारोबार के क्षेत्र में नरमी देने में सावधानी बरतनी चाहिए. सामना में लिखा गया है, ‘लद्दाख सीमा पर हिंदुस्तान-चीन के बीच का तनाव पिछले सप्ताह समाप्त हो गया. अब व्यापारिक संबंधों के बीच के तनाव के भी कम होने के संकेत हैं. चीन की लगभग 45 कंपनियों को हिंदुस्तान में कारोबार शुरू करने की छूट दिए जाने की संभावना है. संक्षेप में कहें तो कोरोना के कहर के बाद चीनी कंपनियों, उनके हिंदुस्तान में कारोबार और निवेश आदि के संबंध में मोदी सरकार द्वारा ली गई सख्त भूमिका शिथिल होगी, ऐसा प्रतीत हो रहा है. राजनीति और विदेशी संबंध, परिस्थिति के अनुसार बदलते रहते हैं, उसमें समय के अनुसार सख्ती कम या ज्यादा होती रहती है.’ 'खुराफात कर सकता है चीन' शिवसेना ने सवाल किया, ‘वहां चीनी सीमा पर सैन्य तनाव कम होना और यहां चीनी व्यापार संबंधों में सख्ती कम होना, इसे महज संयोग माना जाए क्या? आठ महीनों से पूर्वी लद्दाख सीमा पर हिंदुस्तान-चीन का सैन्य संघर्ष चरम पर पहुंच गया था. चीनी सेना द्वारा हिंदुस्तान में की गई घुसपैठ, उसकी वजह से गलवान घाटी में दोनों सेनाओं के बीच हुआ रक्तरंजित संघर्ष, पीछे हटने को लेकर दोनों देशों की सख्त भूमिका, इस परिप्रेक्ष्य में पिछले सप्ताह चीन और हिंदुस्तान के बीच ‘सामंजस्य’ करार होता है, दोनों सेनाएं पीछे हटती हैं, सीमा पर तनाव कम होता है और यहां हिंदुस्थान-चीन व्यापार में निर्माण हुई गुत्थी के सुलझने की खबरें प्रसारित होती हैं.’ शिवसेना ने चेताते हुए कहा कि चीन हमारा सबसे अविश्वसनीय और धोखेबाज पड़ोसी है. व्यावसायिक हित के लिए सीमा पर नरमी बरतनेवाला चीन उद्देश्य पूर्ति हो जाने पर सरहद पर फिर खुराफात कर सकता है. फिर भी वहां सीमा पर चीन को पीछे धकेल दिया इसलिए ‘जीत का जश्न’ मनाना और यहां हिंदुस्तान-चीन व्यापार तनाव कैसे कम किया इसलिए पीठ थपथपाई जा रही है. सामना में केंद्र पर हमला करते हुए कहा गया कि आत्मनिर्भर और राष्ट्रवाद का ढोल खोखला साबित हुआ तो चीन के दबाव में आप नरम हो गए? सामना में कहा गया कि वहां सीमा पर चीन पीछे हटता है और यहां व्यापार में हमारी सरकार उसे ‘आगे बढ़ने’ देती है. केंद्र सरकार न ही इस ‘संयोग’ को स्वीकार करेगी, न ही वहां ‘पिछड़ने’ और यहां ‘अगुवाई’ वाली चाल का खुलासा करेगी. अर्थात बिल्ली आंखें बंद करके दूध पीती है, फिर भी वो दुनिया को दिखाई दे ही जाता है. केंद्र सरकार को यह नहीं भूलना चाहिए तथा चीन जैसे दगाबाज पड़ोसी के संदर्भ में तो ताक पर बर्तन न छुपाए, इतना ही!
रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



