
'लग्जरी लाइफ की शौकीन है अंजू...', बहू को लेकर ससुराल वालों का खुलासा
AajTak
भारत से पाकिस्तान गई अंजू को लेकर उसके ससुराल वालों का कहना है कि वह शुरू से ही लग्जरी लाइफ जीने की शौकीन रही है. अरविंद से शादी होते ही अंजू ससुराल वालों से अलग हो गई थी. पहले वह ससुराल वालों के साथ सस्ते मकान में रहती थी. लेकिन उसे महंगे मकान में रहना था. इसलिए उसने अरविंद को मनाया. जिसके बाद वह अरविंद के साथ महंगे फ्लैट में शिफ्ट हो गई.
राजस्थान से पाकिस्तान गई अंजू का मामला इन दिनों हर किसी की जुबान पर है. वो कब भारत लौटेगी इस पर अभी भी सवाल है. क्योंकि बीते दिनों अंजू ने कहा था कि वह एक से दो दिन में भारत लौट आएगी. लेकिन अभी तक अंजू वापस नहीं लौटी है. उसके प्रेमी नसरुल्ला का कहना है कि वो वीजा खत्म होने से पहले ही भारत लौट जाएगी. लेकिन वहां से अपने बच्चों को लेकर वापस पाकिस्तान आएगी. इसी बीच अंजू को लेकर एक और बात सामने आई है.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, अंजू के ससुराल वालों का मानना है कि उनकी बहू शुरुआत से ही लग्जरी लाइफ जीने की शौकीन रही है. उन्होंने बताया, ''अरविंद से शादी होते ही अंजू ससुराल वालों से अलग हो गई थी. पहले वो ससुराल वालों के साथ ही भिवाड़ी के के UIT सेक्टर-3 में रही. लेकिन बाद में उसने अरविंद से कहा कि वह उसके साथ अकेले रहना चाहती है. अरविंद भी उसकी बात मान गया. फिर वो टेरा एलिगेंस सोसाइटी के महंगे मकान में शिफ्ट हो गए. अंजू के कारण ही अरविंद की छोटे भाई मोनू से भी मेलजोल नहीं है.''
वहीं, अंजू को लेकर कुछ और भी बातें सामने आई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंजू को पाकिस्तान की नागरिकता मिल जाएगी. उसे वहां नौकरी भी दी जाएगी और रहने की भी व्यवस्था उसके लिए की जाएगी. साथ ही उसके बच्चों को भी पाकिस्तान सरकार नागरिकता देगी.
पाकिस्तान के एक बिजनेसमैन ने तो अंजू से फातिमा बनी भारतीय महिला को गिफ्ट में प्लॉट (भूखंड) तक भेंट किया है. साथ ही मदद के तौर पर एक चेक भी सौंपा है. हालांकि, चेक में कितने पाकिस्तानी रुपए अंकित हैं, इसका जिक्र नहीं है. राजधानी इस्लामाबाद से खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में नसरुल्ला के घर तोहफा लेकर पहुंचे बिजनेसमैन ने अंजू उर्फ फातिमा को अपनी कंपनी में भी नौकरी देने का वादा किया है.
पाक स्टार ग्रुप ऑफ कंपनीज के सीईओ मोहसिन खान अब्बासी ने कहा कि दूसरे मुल्क से आई महिला ने इस्लाम को अपनाया है. इसलिए हमारी जिम्मेदारी बनती है कि उसको किसी भी तरह की दिक्कत न हो. पाकिस्तान में कोई कमी महसूस न हो.
लेकिन इन सब के बीच अंजू का अभी भी यही कहना है कि उसने न तो अपना धर्म बदला है और न ही उसने नसरुल्ला से शादी की है. उसने कहा कि वह जल्द ही भारत लौटेगी. वहीं, नसरुल्ला का कहना है, ''अंजू ने इस्लाम धर्म अपना लिया है. उसे जल्द ही पाकिस्तान की नागरिकता मिल जाएगी. मैंने अंजू से शादी की है. मैं उसका साथ कभी नहीं छोड़ूंगा. उसके बच्चों को भी अपनाऊंगा. लेकिन अंजू के बच्चों को इस्लाम धर्म में कन्वर्ट नहीं किया जाएगा.'' नसरुल्ला के इन दावों से यह तो साफ हो गया है कि अंजू को पाकिस्तान सरकार का पूरा समर्थन मिल रहा है.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



