
लग्जरी कारें, दुबई-लंदन में अपार्टमेंट.... BJP की इस महिला उम्मीदवार ने घोषित की ₹1400 करोड़ की संपत्ति
AajTak
श्रीनिवास डेम्पो की गोवा और देश के अन्य हिस्सों में संपत्तियों के अलावा, दंपति के पास दुबई में एक अपार्टमेंट भी है, जिसका वर्तमान बाजार मूल्य 2.5 करोड़ रुपये है. साथ ही लंदन में भी 10 करोड़ का एक अपार्टमेंट है. पल्लवी डेम्पो उनकी पत्नी हैं, जिन्हें बीजेपी ने साउथ गोवा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है.
भाजपा ने दक्षिण गोवा निर्वाचन क्षेत्र से बिजनेसमैन श्रीनिवास डेम्पो की पत्नी पल्लवी डेम्पो को अपना उम्मीदवार बनाया है. पल्लवी ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दक्षिण गोवा जिला कलेक्टरेट में जमा किया. रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष दाखिल किए गए 119 पन्नों के हलफनामे से पता चलता है कि उनके पति श्रीनिवास डेम्पो के साथ उनकी कुल संपत्ति लगभग 1,400 करोड़ रुपये है. डेम्पो ग्रुप का बिजनेस फ्रेंचाइज फुटबॉल लीग से लेकर रियल एस्टेट, जहाज निर्माण, शिक्षा और खनन कारोबर तक फैला हुआ है.
पल्लवी के हलफनामे से पता चलता है कि उनके पास 255.4 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है, वहीं श्रीनिवास के स्वामित्व वाली संपत्ति का मूल्य 994.8 करोड़ रुपये है. जहां पल्लवी की अचल संपत्ति का कुल बाजार मूल्य 28.2 करोड़ रुपये है, वहीं श्रीनिवास की अचल संपत्ति का कुल बाजार मूल्य 83.2 करोड़ रुपये है. श्रीनिवास डेम्पो की गोवा और देश के अन्य हिस्सों में संपत्तियों के अलावा, दंपति के पास दुबई में एक अपार्टमेंट भी है, जिसका वर्तमान बाजार मूल्य 2.5 करोड़ रुपये है. साथ ही लंदन में भी 10 करोड़ का एक अपार्टमेंट है.
यह भी पढ़ें: CAA कानून को रद्द करने की बात, UCC को लागू नहीं करने का वादा... ममता बनर्जी की पार्टी का घोषणा पत्र जारी
पल्लवी डेम्पो के हलफनामे के मुताबिक उनके पास 5.7 करोड़ रुपये की कीमत का सोना है. जहां पल्लवी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 10 करोड़ रुपये का आयकर रिटर्न दाखिल किया है, वहीं श्रीनिवास ने उसी वर्ष के लिए 11 करोड़ रुपये का रिटर्न दाखिल किया है. 49 वर्षीय भाजपा उम्मीदवार के पास एमआईटी, पुणे विश्वविद्यालय से बिजनेस मैनेजमेंट में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है.
पल्लवी डेम्पो के हलफनामे के मुताबिक उनके पास 217.11 करोड़ के बॉन्ड, करीब 12.92 करोड़ की बचत, 2.54 करोड़ की गाड़ियां, करीब 5.69 करोड़ का सोना है. और करीब 9.75 करोड़ रुपए की अन्य चीजें शामिल हैं. पल्लवी डेम्पो के साथ-साथ बीजेपी के उत्तरी गोवा से उम्मीदवार श्रीपद नाइक ने भी मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. (रितेश देसाई के इनपुट के साथ)

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










