
लगातार बेइज्जती! अमेरिका ने दिया पाकिस्तान को और खफा करने वाला बयान
AajTak
हाल ही में अमेरिका में एक विधेयक पेश किया गया है जिसे लेकर पाकिस्तान प्रशासन बौखला गया है. दरअसल इस एंटी तालिबान विधेयक में तालिबान और उनके सहयोगियों पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने की बात की गई है. इस बिल के सामने आने के बाद पाकिस्तान के कई राजनेताओं ने बयान दिए हैं. ये भी कहा गया कि अमेरिका का साथ देने के चलते पाकिस्तान को कीमत चुकानी पड़ रही है. हालांकि अमेरिका के भी इस मामले में तेवर तीखे हैं.
हाल ही में अमेरिका में एक विधेयक पेश किया गया है जिसे लेकर पाकिस्तान में हलचल मच गई है. दरअसल, इस एंटी तालिबान विधेयक में तालिबान और उनके सहयोगियों पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने की बात की गई है. इस बिल के सामने आने के बाद पाकिस्तान के कई राजनेताओं ने बयान दिए हैं और इनमें से ज्यादातर नेताओं का कहना है कि आनन-फानन में अफगानिस्तान से निकलने वाला अमेरिका अब अपनी गलतियां छिपाने के लिए पाकिस्तान को बलि का बकरा बना रहा है और अमेरिका का साथ देने के लिए पाकिस्तान को कीमत चुकानी पड़ रही है. हालांकि, अमेरिका के भी इस मामले में तेवर तीखे हैं.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












