
लगातार तीसरी बार सरकार, हाफ के बाद भी नहीं हुई साफ... हरियाणा में BJP की जीत से टूटे कई ट्रेंड
AajTak
हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत से कई ट्रेंड टूट गए हैं. सूबे के चुनावी इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जूब किसी दल को लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का जनादेश मिला है. ट्रेंड टूटने की इस होड़ में एक ट्रेंड ऐसा भी है जो जस का तस बरकरार रहा. जानिए...
हरियाणा राज्य 1967 में पंजाब से अलग होकर अस्तित्व में आया था और पंडित भगवत दयाल शर्मा सूबे के पहले मुख्यमंत्री बने थे. तब से लेकर अब तक, करीब 57 साल के स्वतंत्र चुनावी इतिहास में हरियाणा ने आया राम-गया राम के दौर से लेकर प्रचंड बहुमत की सरकार तक, सियासत के कई दौर देखे हैं. हरियाणा की जनता ने कभी किसी पार्टी को सिर आंखों पर बिठाया तो फिर एक-दो मौकों के बाद जमीन पर भी पटक दिया. इस बार के चुनाव में जाटलैंड के मतदाताओं ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सिर-आंखों पर बिठाया है.
हरियाणा की जनता ने बीजेपी को लगातार तीसरी बार सत्ता की कमान सौंप दी है. बीजेपी को 90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा में 48 सीटों पर जीत के साथ लगातार तीसरी बार सत्ता मिली है. वहीं, विपक्षी कांग्रेस का विजय रथ 37 सीटों पर ही रुक गया है. जनता ने सत्ता की चाबी रखने का दावा करते रहे दुष्यंत चौटाला की पार्टी को सिरे से नकार दिया है. ये चुनाव जवान-किसान के मुद्दे पर बीजेपी का कड़ा टेस्ट माने जा रहे थे और पार्टी उसमें पास रही है. हुड्डा परिवार की साख के साथ ही इन चुनावों में कई ट्रेंड भी दांव पर थे. कुछ ट्रेंड बरकरार रहे हैं तो कुछ टूट गए. आइए नजर डालते हैं ऐसे ही ट्रेंड पर.
वो चुनावी ट्रेंड जो टूट गए
तीसरी बार सरकारः हरियाणा में 1967 से लेकर अब तक, तीन मौके ऐसे आए जब जाटलैंड की जनता ने किसी दल को लगातार दूसरी बार सरकार बनाने का जनादेश दिया लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ था जब किसी पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता मिली हो. 1968 और 1972 में कांग्रेस जीती थी. यह नए नवेले प्रदेश के चुनावी इतिहास में पहला मौका था जब कोई सरकार रिपीट हुई थी. 2005 और 2009 में कांग्रेस, 2014 और 2019 में बीजेपी की सत्ता बरकरार रही थी. इस बार तीसरी बार जनादेश नहीं मिलने का ट्रेंड टूट गया है. 2024 के विधानसभा चुनाव में ऐसा पहली बार हुआ है जब हरियाणा की जनता ने किसी दल को लगातार तीसरी बार किसी दल की सरकार रिपीट की है.
फुल मेजॉरिटी, हंग और फिर साफः हरियाणा में जो सरकारें रिपीट हुई भी हैं, 1972 का चुनाव छोड़ दें तो एक ट्रेंड रहा है- फुल मेजॉरिटी के बाद हंग असेंबली और फिर सत्ता से विदाई का. 2005 के चुनाव में सत्ता पर काबिज हुई कांग्रेस 2009 में सरकार बनाने में भले ही सफल रही थी लेकिन पार्टी बहुमत के आंकड़े से पीछे ही ठिठक गई थी. 2014 के चुनाव में कांग्रेस की सत्ता से विदाई हो गई थी. 2014 चुनाव में जीत के साथ सत्ता में आई बीजेपी भी 2019 में सरकार बना ले गई लेकिन उसे बहुमत नहीं मिला था. 2024 चुनाव में फिर से बीजेपी की जीत के साथ हंग असेंबली के बाद सत्ता से विदाई का ट्रेंड भी टूट गया.
यह भी पढ़ें: 'ऑल इज वेल'... किसान और जवान नहीं हैं नाराज! BJP की ये रणनीति हरियाणा में आई काम

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



