
'लगता है अजित पवार ने आंख देखने का धंधा शुरू किया', डिप्टी सीएम के मुस्लिमों वाले बयान पर बीजेपी सांसद नारायण राणे का पलटवार
AajTak
बीजेपी सांसद नारायण राणे ने अजित पवार के मुस्लिमों वाले बयान पर पलटवार किया है. नारायण राणे ने कहा कि लगता है कि अजित पवार ने आंख देखने का धंधा शुरू किया है. वहीं, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि हमारी पार्टी का स्टैंड है कि हम धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करते है, कुछ लोग गलत बयानबाजी करते है, माहौल खराब करते हैं.
इफ्तार पार्टी की थाली महाराष्ट्र में भी सजी है, वहां सत्ता में शामिल बीजेपी के साथी और डिप्टी सीएम अजित पवार ने इफ्तार पार्टी में शामिल होकर सख्त संदेश दिया. उन्होंने कहा कि जो कोई भी हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को आंख दिखाएगा, अगर कोई भी दो समूहों के बीच झगड़ा कराने की कोशिश करेगा और कानून व्यवस्था को अपने हाथ में लेगा, चाहे वह कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा, उसे माफ़ नहीं किया जाएगा.
अजित के बयान के बाद बीजेपी और एनसीपी (अजित गुट) आमने-सामने आ गए हैं. बीजेपी सांसद नारायण राणे ने अजित पवार के मुस्लिमों वाले बयान पर पलटवार किया है. नारायण राणे ने कहा कि लगता है कि अजित पवार ने आंख देखने का धंधा शुरू किया है. अजित पवार महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम हैं, उन्होंने कहा था कि मुस्लिमों की तऱफ आंख उठाकर देखोगे तो बख्शूंगा नहीं.
वहीं, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि हमारी पार्टी का स्टैंड है कि हम धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करते है, कुछ लोग गलत बयानबाजी करते है, माहौल खराब करते हैं लेकिन पार्टी कहती है कि वो उनका व्यक्तिगत विचार है. हम तो सबका साथ सबका विकास वाले लोग हैं.
क्या कहा था अजित पवार ने? अजित पवार ने कहा कि भारत अनेकता में एकता का प्रतीक है. हमें किसी भी विभाजनकारी ताकतों के जाल में नहीं फंसना चाहिए, अभी हमने होली मनाई है, गुड़ी पड़वा और ईद आने वाली है, ये सभी त्यौहार हमें मिलजुल कर रहना सिखाते हैं, हम सबको मिलजुल कर इसे मनाना चाहिए क्योंकि एकता ही हमारी असली ताकत है, मैं आपको भरोसा दिलाना चाहता हूं कि आपका भाई अजित पवार आपके साथ है, जो कोई भी हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को आंख दिखाएगा, अगर कोई भी दो समूहों के बीच झगड़ा कराने की कोशिश करेगा और कानून व्यवस्था को अपने हाथ में लेगा, चाहे वह कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा, उसे माफ़ नहीं किया जाएगा.
औरंगजेब की कब्र विवाद पर बोले डिप्टी सीएम औरंगजेब की कब्र विवाद पर अजित पवार ने कहा कि मैं इस मामले पर अपना रुख पहले ही स्पष्ट कर चुका हूं. बार-बार एक ही मुद्दे को उठाना बंद करें. छत्रपति शिवाजी महाराज ने मुसलमानों सहित सभी जातियों और धर्मों के लोगों को एकजुट करके हिंदवी स्वराज्य की स्थापना की. वास्तव में उनके गोला-बारूद विभाग का प्रमुख एक मुसलमान था. छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ-साथ सभी नेताओं ने हमेशा न्याय दिलाने का प्रयास किया है. आज हम अलग-अलग चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, ऐसे समय में किसी को भी समाज में विभाजन पैदा करने वाले अनावश्यक मुद्दे नहीं उठाने चाहिए. कानून और व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है, लेकिन यह मुख्य रूप से सरकार का कर्तव्य है. अगर मेरे मंत्री कोई गलती करते हैं, तो मैं उनके साथ इस पर चर्चा करूंगा, लेकिन अगर अन्य दलों के मंत्री विवादास्पद बयान देते हैं, तो मैं इसे फडणवीस और शिंदे के ध्यान में लाऊंगा.
अजित के बयान पर फडणवीस की प्रतिक्रिया अजित पवार द्वारा मुसलमानों पर की गई टिप्पणी पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि मुझे नहीं पता अजित पवार ने क्या बोला है. हम भी यही कहते हैं कि जो अच्छा नागरिक है, देशभक्त है अगर उस पर कोई हाथ उठाएगा चाहे वो किसी भी जाति का हो, धर्म का हो... तो हम भी वो सहन नहीं करेंगे, लेकिन जो समाज को तोड़ने का काम करेगा और समाज में हिंसा फैलाएगा उसको छोड़ेंगे नहीं.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










