
लखनऊ की 'नाराजगी' लेकर दिल्ली पहुंचे थे जितिन प्रसाद, हाईकमान के किसी नेता से नहीं मिला समय
AajTak
यूपी में लोक निर्माण विभाग के तबादलों में बड़ी गड़बड़ियां सामने आई हैं, जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर कई अधिकारियों और मंत्री के OSD समेत विभाग के HOD के खिलाफ कार्रवाई की गई है. इस घटनाक्रम के बाद जितिन प्रसाद असहज देखे जा रहे हैं.
यूपी में लोक निर्माण विभाग में ट्रांसफर-पोस्टिंग में गड़बड़ी के बाद मंत्री जितिन प्रसाद चर्चा में हैं. बुधवार को मंत्री प्रसाद लखनऊ से दिल्ली पहुंचे. वे यहां केंद्रीय नेताओं से मिलने आए थे. हालांकि, उन्हें हाईकमान के किसी नेता ने मुलाकात का समय नहीं दिया. बाद में जितिन प्रसाद ने एक बयान में कहा कि मैं किसी तरह परेशान नहीं हूं, अगर किसी विभाग में गड़बड़ी पाई जाएगी तो कार्रवाई होगी. उन्होंने योगी आदित्यनाथ की अगुआई वाली सरकार में काम करने का भरोसा भी दिया.
बता दें कि यूपी में लोक निर्माण विभाग के तबादलों में बड़ी गड़बड़ियां सामने आई हैं, जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर कई अधिकारियों और मंत्री के OSD समेत विभाग के HOD के खिलाफ कार्रवाई की गई है. इस घटनाक्रम के बाद जितिन प्रसाद असहज देखे जा रहे हैं. उन्होंने एक दिन पहले मुख्यमंत्री से लखनऊ में मुलाकात की. हालांकि, इस दौरान उन्होंने किसी तरह का बयान नहीं दिया. माना जा रहा था कि जितिन प्रसाद नाराज चल रहे हैं.
इसी बीच, खबरें आई हैं कि जितिन प्रसाद को पार्टी हाईकमान ने दिल्ली तलब कर लिया. यही वजह है कि वे बुधवार को दिल्ली पहुंचे और आला नेताओं से मुलाकात करने की सूचनाएं आने लगीं. हालांकि, देर शाम यह स्पष्ट हो गया कि जितिन प्रसाद की दिल्ली में किसी नेता से मुलाकात नहीं हो सकी है.
जानकारी के मुताबिक, मंत्री जितिन प्रसाद आज अपनी नाराजगी को लेकर पार्टी आलाकमान से शिकायत दर्ज कराने के लिए दिल्ली आए थे., लेकिन जितिन प्रसाद को आलाकमान के किसी नेता से मिलने का समय नहीं दिया. इस कारण उन्हें बिना किसी से मुलाकात किए लखनऊ लौटना पड़ा.
अगर गड़बड़ी है तो कार्रवाई की जाएगी: जितिन प्रसाद
वहीं, जितिन प्रसाद ने मीडिया से बातचीत की और पूरे मसले पर सफाई भी दी. प्रसाद ने कहा कि PM मोदी और CM योगी की जीरो टॉलरेंस की नीति है. अगर विभाग में कोई अनियमितताएं हैं तो सरकार ठोस कदम उठाएगी. एक निष्पक्ष जांच होगी और जहां गड़बड़ी है, वहां कार्रवाई होगी और बदलाव भी होगा... नाराजगी की कोई बात नही है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












