लखनऊ: कानून मंत्री ने गरीबों के लिए शुरू किया अटल भोजनालय, मुफ्त मिलेगा भरपेट भोजन
ABP News
ब्रजेश पाठक ने कहा, भोजनालय में स्वच्छता के साथ ही कोरोना प्रोटोकाल का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है. केंद्र और राज्य सरकार द्वारा पहले ही लगातार गांव, गरीब और मजदूरों के हित में काम किए जा रहे हैं.
लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में गरीबों को अब खाने के लिए कहीं नहीं भटकना होगा. कोरोना काल में जरूरतमंदों को अब मुफ्त और भरपेट भोजन मिलेगा. प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को गरीबों के सबसे बड़े भोजनालय की शुरूआत गांधी कला भवन में की. अटल बिहारी बाजपेई फाउंडेशन द्वारा संचालित इस भोजनालय के जरिये राजधानी में सुबह से शाम तक हजारों लोगों को मुफ्त भोजन कराया जाएगा. कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहे प्रदेश में इस भोजनालय की शुरूआत को गरीबों के लिए बड़ा सहारा माना जा रहा है. भोजनालय शुरू होने से सबसे ज्यादा मदद दिहाड़ी मजदूर, श्रमिक, रिक्शा चालक, रेहड़ी, ठेला, खोमचा लगाने वालों के साथ टैक्सी ड्राइवरों और दैनिक रोजगार करने वालों की होगी.More Related News













