
लखनऊः रिटायर्ड प्रोफेसर को 48 घंटे तक रखा डिजिटल अरेस्ट, 54 लाख का लगाया चूना
AajTak
इंदिरा नगर सेक्टर-16 में रहने वाली इंदिरा राय ,रिटायर्ड प्रोफेसर के पास बीते 12 सितंबर को अनजान नंबर से एक कॉल आई. कॉल करने वाले शख्स ने खुद को दिल्ली पुलिस का इंस्पेक्टर नेहरा बताया. उस पुलिस अफसर ने कहा कि उनके आधार कार्ड से एचडीएफसी में एक बैंक अकाउंट खोला गया है जिसमें मिलियन डॉलर का ट्रांसफर हुआ है.
डिजिटल अरेस्ट कर ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. SGPGI की एसोसिएट प्रोफेसर से करोड़ों की ठगी के बाद अब साइबर अपराधियों ने लखनऊ में रिटायर्ड प्रोफेसर को अपना शिकार बनाया है. रिटायर्ड प्रोफेसर को लगभग 48 घंटे डिजिटल अरेस्ट कर उसके खाते से 54 लाख से अधिक की रकम हड़प ली है. रिटायर्ड महिला प्रोफेसर की तहरीर पर लखनऊ साइबर थाने में एफआईआर दर्ज हो चुकी है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.
जानें क्या है पूरा मामला
लखनऊ में साइबर अपराधियों ने रिटायर्ड प्रोफेसर को डिजिटल अरेस्ट कर 54 लाख 61000 की ठगी की है. जानकारी के अनुसार, इंदिरा नगर सेक्टर-16 में रहने वाली इंदिरा राय ,रिटायर्ड प्रोफेसर के पास बीते 12 सितंबर को अनजान नंबर से एक कॉल आई. कॉल करने वाले शख्स ने खुद को दिल्ली पुलिस का इंस्पेक्टर नेहरा बताया. उस पुलिस अफसर ने कहा कि उनके आधार कार्ड से एचडीएफसी में एक बैंक अकाउंट खोला गया है जिसमें मिलियन डॉलर का ट्रांसफर हुआ है. उस अकाउंट से मनी लॉन्ड्रिंग की जा रही है. आधार कार्ड से एक सिम खरीदा गया है जिससे ड्रग्स सप्लाई हो रही है. इस मामले में दिल्ली में एफआईआर भी दर्ज हुई है.
जालसाज ने बुजुर्ग महिला को दिल्ली आकर बयान दर्ज करने के लिए कहा. महिला ने असमर्थता जताई तो कॉल करने वाले शख्स ने कहा मैं अपने सीनियर अधिकारी से बात करवा रहा हूं.
फिर आ गई वीडियो कॉल...
घबराई बुजुर्ग महिला के मोबाइल पर एक वीडियो कॉल भी आ गई जिसमें सामने एक शख्स पुलिस की वर्दी में बैठा था और कहा कि आपके बयान दर्ज होंगे, इस दौरान किसी से फोन पर बात नहीं करनी है अगर ऐसा किया तो ड्रग्स स्मगलिंग और मनी लॉन्ड्रिंग में जेल भेज दिया जाएगा. हमने एक संदीप कुमार को पकड़ा है जो संदिग्ध कार्यों के लिए आपका नाम और पता बता रहा है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.



