
लक्षद्वीप में शराब को लेकर क्या है पॉलिसी? जानें कहां-कहां खरीद सकेंगे अल्कोहल
AajTak
लक्षद्वीप में शराब पर पूरी तरीके से पाबंदी नहीं है. सरकार की मंजूरी के बाद लक्षद्वीप में कुछ ही जगहों पर शराब बेची जाती है. लक्षद्वीप में शराब सिर्फ यहां की राजधानी कावारत्ती और बंगारम आइलैंड पर ही बेची जाती है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप दौरे की तस्वीरों के बाद से ये टूरिस्ट प्लेस चर्चा में बना हुआ है. ऐसे में अगर आप लक्षद्वीप जाने की योजना बना रहे हैं तो जेहन में कई सवाल उठने लाजिमी हैं. इनमें से पहला सवाल लक्षद्वीप में शराब की बिक्री से जुड़ा हुआ है.
लक्षद्वीप में शराब पर पूरी तरीके से पाबंदी नहीं है. सरकार की मंजूरी के बाद लक्षद्वीप में कुछ ही जगहों पर शराब बेची जाती है. लक्षद्वीप में शराब सिर्फ यहां की राजधानी कवरत्ती और बंगारम आइलैंड पर ही बेची जाती है. दिलचस्प ये है कि शराब सिर्फ टूरिस्टों को ही बेची जाती है. यहां के स्थानीय लोगों को शराब नहीं बेची जाती. कवरत्ती में शराब बाहर से घूमने आए सैलानियों और लक्षद्वीप पर्यटन विकास निगम के सरकारी अधिकारियों को बेची जाती है. बंगारम आइलैंड में लक्षद्वीप पर्यटन विकास निगम के तहत ही शराब बेची जाती है.
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी की लक्षद्वीप दौरे की तस्वीरें बंगारम आइलैंड की ही थीं. इस आइलैंड पर लोग नहीं रहते हैं बल्कि इसे पूरी तरह से सैलानियों के लिए ही रिजर्व रखा हुआ है.
लक्षद्वीप एक्साइज रेगुलेशन 2022 का मसौदा सार्वजनिक करने के बाद स्थानीय लोगों ने पिछले साल अगस्त में प्रदर्शन किया था. लक्षद्वीप प्रशासन ने दरअसल तीस दिनों के भीतर इस पॉलिसी को लेकर सुझाव और प्रतिक्रिया मांगी थी. इन विरोध प्रदर्शनों पर एक अधिकारी ने कहा था कि प्रशासन ने एक नई पॉलिसी पेश की है लेकिन अभी इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है. फैसला लेने से पहले ही ये प्रदर्शन शुरू हो गए थे.
मालदीव के साथ क्यों बढ़ा है तनाव?
बता दें कि यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब मालदीव सरकार की मंत्री मरियम शिउना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी के लिए अपमानजनक शब्दों का उपयोग किया. प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी लक्षद्वीप यात्रा के बाद वहां की प्राकृतिक सुंदरता की तारीफ करते हुए अपने एक्स हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर की थीं. इन तस्वीरों पर मरियम शिउना ने टिप्पणी करते हुए उन्हें 'जोकर' और 'इजरायल की कठपुतली' कह दिया था. भारतीयों की ओर से शिउना की इस अभद्र टिप्पणी का जोरदार विरोध किया गया. बाद में उन्होंने अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




