
लंगूर का ट्रेन में सफर! इंसानों की तरह विंडो सीट पर बैठा, 70KM दूर पहुंचा, फोटो वायरल
AajTak
झारखंड में सिल्ली से रांची जा रही लोकल ट्रेन में एक लंगूर ने इंसानों की तरह खिड़की के पास बैठकर यात्रा की. वह बिना किसी को परेशान किए रांची जंक्शन पर उतर गया. यात्रियों ने बताया कि यह लंगूर अक्सर लोकल ट्रेन से सफर करता है. उसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं.
झारखंड की लोकल ट्रेन में इन दिनों एक अनोखा मुसाफिर चर्चा में है. रांची रेल मंडल के सिल्ली स्टेशन से रांची जंक्शन तक लोकल ट्रेन में एक लंगूर ने इंसानों की तरह यात्रा की और यात्रियों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया. शुक्रवार को खड़गपुर-रांची लोकल ट्रेन जैसे ही सिल्ली स्टेशन पर पहुंची, तो एक लंगूर सधे हुए अंदाज में ट्रेन में चढ़ा और खिड़की के पास जाकर आराम से बैठ गया.
यात्रियों के मुताबिक, लंगूर ने पूरे सफर के दौरान किसी को परेशान नहीं किया और बेहद शांत तरीके से अपनी सीट पर बैठा रहा. ट्रेन जब रांची जंक्शन पहुंची तो वह बिना किसी हड़बड़ी के नीचे उतरा और चला गया. यह नजारा देखकर यात्रियों की भीड़ उस बोगी के पास जमा हो गई और लोगों ने वीडियो और फोटो खींचना शुरू कर दिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें: रांची: ग्रामीण के घर में घुसा बाग, गांव वालों ने कमरे में कर दिया बंद
स्थानीय यात्रियों ने बताया कि यह लंगूर अक्सर इसी लोकल ट्रेन से यात्रा करता है. माना जा रहा है कि वह रांची के किसी इलाके में भोजन की तलाश में आता है और शाम को वापस लौट जाता है. सबसे हैरानी की बात यह है कि लंगूर को यह भी अंदाजा है कि उसे रांची में ही उतरना है, इसलिए वह रास्ते में किसी भी अन्य स्टेशन पर नहीं उतरता.
फिलहाल, सोशल मीडिया पर वायरल फोटो को लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. लोगों का कहना है कि लंगूर ने पूरे सफर के दौरान किसी को परेशान नहीं किया और बेहद शांत तरीके यात्रा किया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










