
'रोने के बजाए...', नेपाली PM ओली के इस कदम से गदगद हुआ ग्लोबल टाइम्स, भारत पर किया तंज
AajTak
नेपाल के प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली अगले महीने की शुरुआत में चीन दौरे पर जाने वाले हैं. उनके इस दौरे को लेकर भारत में काफी चर्चा है क्योंकि वो लंबे समय से चली आ रही वो परंपरा तोड़ रहे हैं जिसमें कोई भी नेपाली पीएम पद ग्रहण करने के बाद अपने पहले विदेश दौरे में भारत आता है. इसे लेकर चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने एक लेख प्रकाशित किया है.
नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली दिसंबर की शुरुआत में चीन के दौरे पर जाने वाले हैं. 4 महीने पहले पद ग्रहण करने के बाद ओली की यह पहली विदेश यात्रा होगी और इसी के साथ ही नेपाल में लंबे समय से चली आ रही वो परंपरा भी टूट जाएगी कि नया प्रधानमंत्री अपने पहले विदेश दौरे में भारत आता है. नेपाली प्रधानमंत्री के आगामी चीन दौरे को लेकर एक्सपर्ट्स का कहना है कि ओली पहले से ही चीन समर्थक माने जाते हैं और अब उनका पहले विदेश दौरे में भारत के बजाए चीन जाना इस धारणा को और मजबूत ही करेगा.
ओली के चीन दौरे को लेकर भारतीय मीडिया में इसी तरह के विश्लेषण चल रहे हैं जिसे लेकर चीन का सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स जल-भुन गया है.
चीन की सत्ताधारी कम्यूनिस्ट पार्टी का मुखपत्र माने जाने वाले ग्लोबल टाइम्स ने इसे लेकर एक लेख प्रकाशित किया है और आरोप लगाया है कि भारत का मीडिया नेपाली पीएम के आगामी चीन दौरे को भारत और नेपाल के बीच तनावपूर्ण संबंधों के संकेत के रूप में प्रचारित कर रहा है.
ग्लोबल टाइम्स ने कथित एक्सपर्ट के हवाले से लिखा भारत को इस बात पर विचार करना चाहिए कि दक्षिण एशियाई देशों में चीन का स्वागत क्यों बढ़ रहा है.
'रोने के बजाए भारत को...'
चीनी अखबार ने सिंघुआ विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय रणनीति संस्थान में शोध विभाग के निदेशक कियान फेंग के हवाले से लिखा, 'एक संप्रभु राष्ट्र के कूटनीतिक संबंधों के चुनाव पर रोने के बजाए भारत को इस बात पर विचार करना चाहिए कि दक्षिण एशियाई देशों में चीन का स्वागत क्यों बढ़ रहा है. स्वतंत्र देश नेपाल के राजकीय यात्रा के विकल्पों पर भारत का अधिक ध्यान देना न केवल नेपाल की संप्रभुता के प्रति भारत की उपेक्षा दिखाता है बल्कि इससे भारत की मानसिकता भी दिखती है कि वो बाकी दक्षिण एशियाई देशों को अपना पिछलग्गू समझता है.'

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












