
'रोजगार दो–सामाजिक न्याय दो' पदयात्रा के सातवें दिन संजय सिंह को मिला जबर्दस्त समर्थन
AajTak
आम आदमी पार्टी की
"रोजगार दो–सामाजिक न्याय दो" पदयात्रा का सातवां दिन अमेठी और सुल्तानपुर के लिए ऐतिहासिक रहा. आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में निकली यह पदयात्रा मंगलवार को जनता के जबर्दस्त समर्थन के बीच आगे बढ़ी. अलग-अलग स्थानों पर लोगों ने फूल-मालाओं, नारों और उत्साह से संजय सिंह का स्वागत किया.
आम आदमी पार्टी ने एक प्रेस रिलीज में बताया कि पदयात्रा सुबह 10 बजे उतारी स्थित मां भगवती लॉन से शुरू हुई और प्रतापगंज बाजार, राघव ढाबा, दुर्गापुर बाजार, रामगंज होते हुए अमेठी के त्रिसुंडी स्थित श्याम वाटिका पहुंची. रास्ते भर बड़े पैमाने पर किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर, बुनकर और छोटे उद्यमी शामिल हुए. लोगों ने बेरोजगारी और सामाजिक भेदभाव से जुड़ी अपनी समस्याएं भी संजय सिंह के सामने रखीं.
यह भी पढ़ें: सरयू से संगम तक पदयात्रा पर निकले संजय सिंह, कहा- रोजगार और सामाजिक न्याय पर करेंगे जागरूक
जनसमूह को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे अधिक बेरोजगारों वाला राज्य बन गया है, जिसका असर लाखों परिवार झेल रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नीतियों ने छोटे उद्योगों और पारंपरिक व्यवसायों को भारी नुकसान पहुंचाया है.
'सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी बाधा जातीय अन्याय'
संजय सिंह ने जातीय भेदभाव पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी बाधा जातीय अन्याय है, और जब तक सरकारी भर्ती, प्रशासन और पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता नहीं लाई जाएगी, तब तक स्थितियाँ नहीं बदलेंगी.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










