'रेसिप्रोकल टैरिफ जैसी गलत नीति को खत्म करे अमेरिका', ट्रेड वॉर के बीच US से चीन की अपील
AajTak
अमेरिका द्वारा कुछ उत्पादों को 'रेसिप्रोकल टैरिफ' से छूट देने के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्रालय ने कहा कि चीन ने नोटिस किया है कि यह 10 अप्रैल को कुछ ट्रेड पार्टनर्स पर ऊंचे टैरिफ को अस्थायी रूप से निलंबित करने के बाद, अमेरिका द्वारा संबंधित नीतियों में दूसरा बदलाव है. लेकिन मंत्रालय ने इसे 'अपनी गलतियों को सुधारने की दिशा में अमेरिका द्वारा उठाया गया एक छोटा कदम' बताया.
अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ वॉर के चलते तनाव अपने चरम पर है. चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि अमेरिका को 'रेसिप्रोकल टैरिफ' (reciprocal tariffs) जैसी गलत नीतियों को पूरी तरह से खत्म कर देना चाहिए और आपसी सम्मान एवं समान संवाद के रास्ते से मतभेदों को सुलझाने की सही दिशा में लौटना चाहिए.
अमेरिका द्वारा कुछ उत्पादों को 'रेसिप्रोकल टैरिफ' से छूट देने के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्रालय ने कहा कि चीन ने नोटिस किया है कि यह 10 अप्रैल को कुछ ट्रेड पार्टनर्स पर ऊंचे टैरिफ को अस्थायी रूप से निलंबित करने के बाद, अमेरिका द्वारा संबंधित नीतियों में दूसरा बदलाव है. लेकिन मंत्रालय ने इसे 'अपनी गलतियों को सुधारने की दिशा में अमेरिका द्वारा उठाया गया एक छोटा कदम' बताया.
'एक साधारण आदेश से ऐसे टैरिफ लगाना नियमों का उल्लंघन'
मंत्रालय ने कहा कि चीन इस नीति के संभावित प्रभावों का मूल्यांकन कर रहा है. 12 अप्रैल को अमेरिका ने कुछ उत्पादों जैसे कंप्यूटर, स्मार्टफोन, सेमीकंडक्टर निर्माण उपकरण और इंटीग्रेटेड सर्किट्स को 'रेसिप्रोकल टैरिफ' से छूट देने वाले ज्ञापन जारी किए.
चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि एक साधारण कार्यकारी आदेश के माध्यम से ऐसे टैरिफ लागू करना न केवल मौलिक आर्थिक और बाजार सिद्धांतों का उल्लंघन है, बल्कि यह देशों के बीच आपूर्ति और मांग के सहयोगात्मक संबंधों की भी अनदेखी करता है.
'टैरिफ नीति से किसी समस्या का समाधान नहीं हुआ'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.