
रेल की तरह बस में डायनामिक फेयर... केजरीवाल सरकार के इस प्लान से बदल जाएगा दिल्ली का ट्रांसपोर्ट सिस्टम
AajTak
दिल्ली में 'बस एग्रीगेटर योजना' को मंजूरी मिल गई है. यह योजना शहर के अंदर लोगों को सार्वजनिक परिवहन यानी बस से यात्रा करने के लिए प्रेरित करेगी. इन बसों में यात्रा को आरामदायक और सुविधाजनक बनाने के लिए AC, Wifi, रिक्लाइनिंग सीटें, जीपीएस, सीसीटीवी जैसी सुविधाएं होंगी. इस योजना के शुरू होने से न सिर्फ सड़कों पर वाहनों की भीड़ कम होगी, बल्कि वायु प्रदूषण में भी कमी आएगी.
दिल्लीवासियों के लिए जल्द प्रीमियम बस सेवा उपलब्ध होगी. दिल्ली सरकार ने शहर के अंदर निजी वाहनों के इस्तेमाल और प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से ऐप-आधारित 'बस एग्रीगेटर योजना' को हरी झंडी दे दी है. दिल्ली मोटर वाहन लाइसेंसिंग ऑफ एग्रीगेटर (प्रीमियम बसें) योजना को उपराज्यपाल वी के सक्सेना से भी मंजूरी मिल गई है.
बस में मिलेंगी ये सुविधाएं
दिल्ली सरकार ने कहा कि यह योजना देश की पहली एग्रीगेटर योजना है जो खासकर प्रीमियम बसों के लिए तैयार की गई है. यह सेवा शहर के अंदर लोगों को सार्वजनिक परिवहन यानी बस से यात्रा करने के लिए प्रेरित करेगी. इन बसों में यात्रा को आरामदायक और सुविधाजनक बनाने के लिए AC, Wifi, रिक्लाइनिंग सीटें, जीपीएस, सीसीटीवी जैसी सुविधाएं होंगी. इस योजना के शुरू होने से न सिर्फ सड़कों पर वाहनों की भीड़ कम होगी, बल्कि वायु प्रदूषण में भी कमी आएगी. ऐप के जरिए इन बसों के लिए टिकट बुक किए जाएंगे.
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा, मुझे उम्मीद है ये सेवा दिल्ली की पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्यवस्था में बहुत बड़ा बदलाव लाएगी. लोग अपनी कार और स्कूटर छोड़कर बसों में सफर करना शुरू करेंगे. पिछले चार वर्षों में इसे सार्थक बनाने के लिये हम लोगों ने काफी मेहनत की है.
किन्हें मिलेगा बस के लिए लाइसेंस?
योजना के तहत बस लाइसेंस के लिए आवेदकों के पास सार्वजनिक परिवहन में वाहनों के संचालन और प्रबंधन में कम से कम तीन साल का अनुभव होना चाहिए. इसके अलावा एग्रीगेटर को महिला यात्रियों की सुरक्षा और रक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने होंगे और बसों के मोबाइल ऐप व वेब आधारित ऐप्लीकेशन पर एक पैनिक बटन समेत रेपिड एक्शन सिस्टम उपलब्ध कराना होगा, जो हर समय काम करे. योजना में कहा गया है कि अगर बस सीएनजी है तो ऑनबोर्ड बस तीन साल से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए, और 1 जनवरी, 2025 के बाद सेवा में शामिल होने वाली बसें इलेक्ट्रिक होनी चाहिए. योजना के लिए आवश्यक है कि आवेदकों के पास राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में स्थित एक कॉर्पोरेट या ब्रांच ऑफिस होना चाहिए. एग्रीगेटर लाइसेंस 5 लाख रुपये के भुगतान पर पांच साल की अवधि के लिए वैध होगा. इसे 2500 रुपये का भुगतान करके समाप्ति से पहले अगले 5 सालों के लिए रिन्यूअल कराया जा सकता है. हालांकि, इलेक्ट्रिक बसों पर कोई लाइसेंस शुल्क नहीं लिया जाएगा. लाइसेंस धारकों को लाइसेंस मिलने की तारीख के 90 दिनों के अंदर मिनी या आम साइज की 25 प्रीमियम बसों का संचालन और रखरखाव करना आवश्यक होगा.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




