
रेलवे अब इंजन और कोच में लगवाएगा कैमरे, ट्रैक और उसके चारों तरफ रखी जा सकेगी नजर
AajTak
रेलवे ट्रैक पर लगातार पत्थर, विस्फोटक और सिलेंडर रखने की घटना सामने आने के बाद से रेल मंत्रालय ने नई पहल शुरू की है. रेलवे अब इंजन और कोच में कैमरे लगवाएगा. इंजन के सामने और साईड में कैमरे लगेंगे. इसके अलावा कोच के साईड और गार्ड कोच में भी कैमरे लगाए जाएंगे.
रेलवे ट्रैक पर लगातार पत्थर, विस्फोटक और सिलेंडर रखने की घटना सामने आने के बाद से रेल मंत्रालय ने नई पहल शुरू की है. रेलवे अब इंजन और कोच में कैमरे लगवाएगा. इंजन के सामने और साईड में कैमरे लगेंगे. इसके अलावा कोच के साईड और गार्ड कोच में भी कैमरे लगाए जाएंगे. एक ट्रेन में कुल 8 कैमरे लगेंगे. कैमरे के जरिए ट्रैक और ट्रैक के चारों तरफ नजर रखी जा सकेगी. तीन महीने में ये कैमरे लगने शुरू होंगें और 1 साल में पूरी तरह से लागू हो जाएगा. इस प्रोजेक्ट में कुल 1200 करोड़ की लागत आएगी. रेलवे ट्रैक पर पत्थर, सिलेंडर रखे जाने को लेकर रेल मंत्रालय ने सभी राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी से भी बात की है और इसे जल्द कंट्रोल करने को कहा है.
लगातार हो रही रेल दुर्घटनाओं के बीच यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि केंद्र ने बड़ा फैसला लिया है और कहा है कि रेलवे ट्रैक की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा. उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे अब ट्रेनों में AI-संचालित सीसीटीवी कैमरे लगाएगा. कोच के अलावा लोको पायलट को अलर्ट करने के लिए लोकोमोटिव इंजन में भी कैमरे लगाए जाएंगे.
अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को कहा कि ये कैमरे पटरियों पर संदिग्ध वस्तुओं का पता लगाएंगे और ड्राइवरों को इमरजेंसी ब्रेक लगाने के लिए अलर्ट करेंगे. रेल मंत्री के अनुसार, भारतीय रेलवे 40,000 कोचों, 14,000 इंजनों और 6,000 ईएमयू को AI संचालित सीसीटीवी कैमरों से लैस करने की योजना बना रहा है.
40 दिनों में ऐसी 18 वारदात गौरतलब है कि रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों को पलटाने की बड़ी साजिश चल रही है. पिछले 40 दिनों में ऐसी 18 वारदात सामने आ चुकी हैं, जब रेलवे ट्रैक पर कभी गैस सिलेंडर, कभी साइकिल, कभी पत्थर तो कभी लोहे के सरिये बरामद किए गए. ये खतरा इसलिए भी बड़ा है, क्योंकि देश की ज्यादातर आबादी अपने सफर को आसान बनाने के लिए ट्रेन से ही यात्रा करना पसंद करती है. ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर कौन ट्रेनों पर लोन वुल्फ अटैक की प्लानिंग कर रहा है.
ऐसा नहीं है कि रेलवे ट्रैक पर यह सब सामान मिलने की घटनाएं कुछ विशेष शहरों या राज्यों में ही आई हैं. बल्कि, ऐसी घटनाएं उत्तर प्रदेश से लेकर ओडिशा और तेलंगाना से लेकर मध्य प्रदेश तक सभी जगह देखने को मिल रही हैं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



