
रेप के दोषी के पेरेंट्स ने रखी ऐसी मांग, याचिका देखते ही क्यों नाराज हो गए CJI डीवाई चंद्रचूड़?
AajTak
सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को मुख्य न्यायधीश डी वाई चंद्रचूड़ एक याचिका देखकर नाराज हो गए. उन्होंने इस याचिका को खारिज करते हुए टिप्पणी की कि न्यायालय में आने वाली याचिकाओं की हद होनी चाहिए. असल में मामला एक रेप के दोषी से जुड़ा हुआ था, जिसके माता-पिता ने मांग की थी कि उन्हें वो बच्चा सौंप दिया जाए जिसे रेप पीड़िता ने दुष्कर्म के बाद जन्म दिया था.
सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को एक ऐसा अजीब मामला सामने आया जिस पर वकील को सीजेआई की नाराजगी झेलनी पड़ी. असल में ये मामला दुष्कर्म के एक दोषी से जुड़ा हुआ था. सीजेआई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ इस याचिका कि विषय वस्तु सुनकर नाराज हो गए और याचिका भी खारिज कर दी. याचिका में दुष्कर्म के दोषी युवक के माता-पिता ने मांग की थी कि उन्हें वो बच्चा सौंप दिया जाए जो दुष्कर्म करने से पैदा हुआ था. सीजेआई ने डपटने वाले अंदाज में कहा कि- 'यहां आने वाली याचिकाओं की कोई सीमा है या नहीं?
दुष्कर्म के दोषी की मां ने लगाई थी याचिका बता दें कि सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ को नाराज होते देखा गया. एक मामले की याचिका उनके सामने पहुंची थी. सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की पीठ के समक्ष यह अजीब केस सुनवाई के लिए आया. उत्तराखंड के पौड़ी जिले के जाखनी खाल के एक युवक को रेप के लिए दोषी ठहराया गया था. यह याचिका दुष्कर्म के दोषी की मां की ओर से लगाई गई थी.
सुप्रीम कोर्ट ने कर दी खारिज रेप के दोषी इस शख्स की मां राखी देवी ने कोर्ट में याचिका लगाई थी कि उनके बेटे ने जिस लड़की का रेप किया था, उससे पैदा हुआ बच्चा उन्हें सौंप दिया जाए. इस याचिका की विषय वस्तु जानने के बाद CJI जस्टिस चंद्रचूड़ नाराज हो गए. उन्होंने याचिका खारिज करते हुए कहा कि यहां आने वाली याचिकाओं की कोई सीमा है या नहीं?
याचिकाओं की हद होनी चाहिएः चीफ जस्टिस रेपिस्ट के पैरेंट्स की याचिका लेकर उनके वकील अजय कुमार तलेसरा कोर्ट रूम में पहुंचे थे. CJI डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस नरसिम्हा की पीठ के सामने वकील ने याचिका पढ़ी तो CJI ने फटकार लगाते हुए कहा कि आपका बेटा रेप के जुर्म में जेल में है और आप चाहते हैं कि वह बच्चा (दुष्कर्म के बाद पैदा हुआ बच्चा) आपको सौंपा जाए? इसके बाद वकील ने कहा कि यह गुहार बच्चे की भलाई के लिए है. इस पर जस्टिस नरसिम्हा बोले- आपको पता है, आप क्या कह रहे हैं? CJI चंद्रचूड़ ने कहा- सुप्रीम कोर्ट में आने वाली याचिकाओं की भी कोई हद होनी चाहिए. यह याचिका खारिज की जाती है. कोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद, बलात्कार के आरोपी के माता-पिता, निराश होकर लौट आए.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










