
रेत के टीले, गहरी खाई, खतरनाक सफर में मशहूर एक्टर Will Smith, ज्वालामुखी से होगा सामना
AajTak
इस ट्रेलर में एक्टर को धरती के कई खतरनाक और कभी ना देखी जगहों पर जाते देखा जा सकता है. ट्रेलर में विल सक्रिय ज्वालामुखी के सामने खड़े कह रहे हैं- हमें हेलमेट की जरूरत है क्योंकि ये वॉल्केनो (ज्वालामुखी) अंगारे फेंक रहा है.
हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ को रील लाइफ में तो खतरनाक से खतरनाक स्टंट करते देखा गया है, पर अब रियल लाइफ में एक्टर इनका सामना करेंगे. नेशनल ज्योग्राफिक चैनल ने विल के एक एडवेंचरस डॉक्यूमेंट सीरीज 'Welcome To Earth' का ट्रेलर रिलीज किया है.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












