
रेत कपंनी के साथ लाखों की धोखाधड़ी, इंदौर की फर्म के दो लोगों पर 420 का मामला दर्ज
Zee News
मध्य प्रदेश के होशंबाद जिले की रेत ठेका कंपनी के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. इंदौर की एक फर्म के दो लोगों के खिलाफ लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया है.
पीतांबर जोशी/होशंगाबाद: मध्य प्रदेश के होशंबाद जिले की रेत ठेका कंपनी के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. इंदौर की एक फर्म के दो लोगों के खिलाफ लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया है. देहात थाना पुलिस ने रेत कपंनी की शिकायत पर धोखाधड़ी करने वाले दोनों युवको पर मामला दर्ज कर जांच कर रही है. रेत कपंनी के एडमिन रिंकू बोहरा ने बताया कि इंदौर के एक फर्म के अभिषेक नाहर और जयसिंह जाट ने मार्च और अप्रैल के महीने में 39 लाख रुपये से ज्यादा की रेत खरीदी थी. जिसे वाहनों के माध्यम से इंदौर ले जाया गया था. इसके एवज में दोनो युवकों ने अलग-अलग खातों से 18 लाख रुपये का भुगतान तो कर दिया और बकाया राशि 21 लाख 52 हजार 500 रुपये का चेक दिया. बाद में इन युवकों ने यह कहकर चेक वापस ले लिया कि वह गलत जारी हो गया है. जल्द भुगतान करने का आश्वासन दिया. लेकिन बाद में पेमेंट देने में आनाकानी करने लगे.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










