
रूस से जंग के बीच यूक्रेन में सत्ता परिवर्तन की तैयारी, PM पद के लिए जेलेंस्की ने आगे किया यूलिया स्विरीडेंको का नाम
AajTak
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा,
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने उप प्रधानमंत्री यूलिया स्विरीडेंको (Yulia Svyrydenko) को यूक्रेन का अगला प्रधानमंत्री नियुक्त करने का प्रस्ताव दिया है. इसके साथ उन्हें सरकार के संचालन में महत्वपूर्ण बदलाव का नेतृत्व करने का कार्यभार सौंपा है. यूलिया का बैकग्राउंड अर्थशास्त्र से जुड़ा है और उन्होंने यूक्रेनी सरकार में कई पदों पर काम किया है. वे आर्थिक विकास और व्यापार मंत्री और राष्ट्रपति कार्यालय में उप प्रमुख के तौर पर काम कर चुकी हैं.
यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा है कि उन्होंने देश की उप-प्रधानमंत्री यूलिया स्विरीडेंको को प्रधानमंत्री बनने के लिए बुलाया है. सोशल मीडिया पोस्ट में जेलेंस्की ने कहा, "हम यूक्रेन में कार्यपालिका में बदलाव की शुरुआत कर रहे हैं. मैंने यूलिया स्विरीडेंको को यूक्रेन की सरकार का नेतृत्व करने और कामकाज को बेहतर बनाने के लिए बुलाया है. मैं आने वाले वक्त में नई सरकार के वर्क प्रोग्राम को पेश करने के लिए उत्सुक हूं."
यूलिया स्विरीडेंको कौन हैं?
यूलिया, हाल ही में हुए यूक्रेन-अमेरिका पृथ्वी और खनिज समझौते के पीछे एक प्रेरक शक्ति रही हैं. यूलिया ने इस समझौते पर बातचीत और हस्ताक्षर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उप-प्रधानमंत्री और अर्थव्यवस्था मंत्री के रूप में, उन्होंने वॉशिंगटन में यूक्रेन के डेलिगेशन का नेतृत्व किया और 30 अप्रैल को अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए.
समझौते के तहत, यूक्रेन और अमेरिका ने एक संयुक्त पुनर्निर्माण निवेश कोष की स्थापना की, जो महत्वपूर्ण खनिजों के साथ-साथ तेल और गैस से होने वाले रेवेन्यू को कंट्रोल करता है.
यह भी पढ़ें: यूक्रेनी राष्ट्रपति ने बदला लुक, NATO समिट में पहना सूट... जेलेंस्की की 'विजुअल डिप्लोमेसी' की खूब हो रही चर्चा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











