
रूस-यूक्रेन जंग भड़की, कीव में 6 महीने के बच्चे की मौत, क्या पुतिन से नहीं मिलेंगे ट्रंप?
AajTak
रूस-यूक्रेन युद्ध एक बार फिर भीषण हो गया है, जिसमें रूस ने कीव समेत कई यूक्रेनी शहरों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है. इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में होने वाली बैठक पर सस्पेंस बढ़ गया है. ट्रंप ने यह कहकर शांति की उम्मीदों को झटका दे दिया है कि 'मैं एक व्यर्थ बैठक नहीं चाहता, मैं समय की बर्बादी नहीं चाहता.'

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











