
रूस में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.1 रही तीव्रता, अमेरिका-चीन ने जारी किया सुनामी का अलर्ट
AajTak
रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पूर्वी तट के पास शनिवार को 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है. USGS ने इसे 7.4 बताया है. पैसिफिक सुनामी वार्निंग सिस्टम ने सुनामी का खतरा जताया, लेकिन जापान में कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है. चीन के सुनामी वार्निंग सेंटर ने कहा कि स्थानीय स्तर पर सुनामी आ सकती है.
रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पूर्वी तट के पास शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया है. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेस ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 7.1 दर्ज की गई और यह समुद्र की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में था.
वहीं, यूनाइटेड स्टेट जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने भूकंप की तीव्रता 7.4 और गहराई 39.5 किलोमीटर बताई. आंकड़ों में अंतर के बावजूद, दोनों एजेंसियों ने इसे गहरा और शक्तिशाली भूकंप माना है. भूकंप के बाद पैसिफिक सुनामी वार्निंग सिस्टम ने संभावित सुनामी का अलर्ट जारी किया और कहा कि इस क्षेत्र में खतरा पैदा हो सकता है.
यह भी पढ़ें: तुर्की में फिर कांपी धरती... आया 4.9 तीव्रता का भूकंप, जानमाल का कोई नुकसान नहीं
चीन के सुनामी वार्निंग सेंटर ने भी सुबह 10:37 बजे (बीजिंग समयानुसार) सूचना जारी करते हुए कहा कि भूकंप कामचटका प्रायद्वीप के पूर्वी समुद्री क्षेत्र में दर्ज किया गया है. केंद्र ने भूकंप की तीव्रता 7.1 और गहराई 15 किलोमीटर बताई. स्थानीय स्तर पर सुनामी का खतरा है.
जापान ब्रॉडकास्टर ने जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के हवाले से बताया कि जापान, जो कामचटका के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है, ने किसी भी तरह का सुनामी अलर्ट जारी नहीं किया है.
जुलाई में 8.8 तीव्रता का दर्ज किया गया था झटका

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












