
रूस में फंसे नेपाली लोगों ने भारत सरकार से की मदद की अपील, कहा-हमारी सरकार कुछ नहीं कर रही
AajTak
रूस में फंसे नेपाली लोगों ने भारत सरकार से उन्हें बचाने की अपील की है. क्योंकि नेपाली सरकार से उन्हें कोई मदद नहीं मिल पा रही है. उनके साथ ट्रैवल एजेंटों ने धोखाधड़ी की, जिन्होंने उन्हें रूसी सेना में सहायक की नौकरी के बहाने रूस भेजा। लोगों ने कहा कि एजेंट ने हमें झूठ बोलकर यहां भेजा है.
रूस में फंसे नेपाली लोगों ने भारत सरकार से उन्हें बचाने की अपील की है. क्योंकि नेपाली सरकार से उन्हें कोई मदद नहीं मिल पा रही है. उनके साथ ट्रैवल एजेंटों ने धोखाधड़ी की, जिन्होंने उन्हें रूसी सेना में सहायक की नौकरी के बहाने रूस भेजा. एजेंसी के मुताबिक, लोगों ने कहा कि एजेंट ने हमें झूठ बोलकर यहां भेजा है और अब हमारे साथ यहां बहुत मुश्किल हो रही है. हमें कहा गया था कि हमें रशियन आर्मी में हेल्पर का काम करना है, लेकिन हमें अब यहां युद्ध में जाना पड़ रहा है.
यह भी पढ़ें: अब तक 35... रूस-यूक्रेन जंग में भारतीयों की तस्करी कर रहा ये 'सिंडिकेट', CBI ने शुरू किया ताबड़तोड़ एक्शन
'नेपाल के दूतावास में हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही' लोगों ने कहा कि हमारे साथ यहां भारत के भी कई नागरिक थे, जिन्हें भारत सरकार ने निकाल लिया लेकिन हमारी नेपाल के दूतावास में हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है. नेपाल हमारी कोई मदद नहीं कर रहा है. हम अपने पड़ोसी देश इंडिया से मदद मांगना चाहते हैं. हमें बहुत उम्मीद है कि भारत हमारी मदद करेगा और हमें निराश नहीं करेगा. नेपाल और इंडिया का बहुत मजबूत संबंध है इसलिए हम आप लोगों से मदद मांगना चाहते हैं.
'हमारे नेपाल से कुछ भी नहीं हो रहा है' नेपाली लोगों ने कहा कि हमारे नेपाल से कुछ भी नहीं हो रहा है लेकिन आपका देश और आपका दूतावास बहुत पावरफुल है. हम सभी नेपाली भाई लोग वापस जाना चाहते हैं क्योंकि हमारे साथ यहां फ्रॉड हुआ है. हेल्पर बोलकर हमें फीट के लिए भेज रहे हैं. हम लोग 30 लोग थे, लेकिन अब हम सिर्फ पांच लोग बाकीहैं. कुछ लोगों को अलग-अलग जगह पर भेजा गया है तो कुछ लोगों को ज्यादा इंजरी हुई है. हमारी मदद कीजिए और हमें भी यहां से निकालिए.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








