
रूस ने सबसे बड़े हमले में यूक्रेन पर दागी 70 मिसाइलें, जेलेंस्की ने सहयोगी देशों से मांगी मदद
AajTak
यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने एक वीडियो संबोधन में कहा कि रूस के पास अभी भी बड़े पैमाने पर हमलों के लिए कई पर्याप्त मिसाइलें हैं. उन्होंने फिर से पश्चिमी सहयोगियों से कीव को अधिक और बेहतर वायु रक्षा प्रणालियों की आपूर्ति करने का आग्रह किया.
यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि युद्ध की शुरुआत के बाद से अपने सबसे बड़े हमलों में से एक में रूस ने शुक्रवार को यूक्रेन पर 70 से अधिक मिसाइलें दागीं. जिसके चलते देश के दूसरे सबसे बड़े शहर में बिजली गुल हो गई और कीव को आपातकालीन ब्लैकआउट लागू करने के लिए मजबूर होना पड़ा.
उन्होंने कहा कि मध्य क्रीवी रिह में एक अपार्टमेंट ब्लॉक के इस हमले की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई और दक्षिण में खेरसॉन में गोलाबारी में एक अन्य की मौत हो गई. वहीं कब्जे वाले पूर्वी यूक्रेन में रूसी-स्थापित अधिकारियों ने कहा कि यूक्रेनी गोलाबारी से 12 लोगों की मौत हो गई थी.
यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने एक वीडियो संबोधन में कहा कि रूस के पास अभी भी बड़े पैमाने पर हमलों के लिए कई पर्याप्त मिसाइलें हैं. उन्होंने फिर से पश्चिमी सहयोगियों से कीव को अधिक और बेहतर वायु रक्षा प्रणालियों की आपूर्ति करने का आग्रह किया.
जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन वापसी करने के लिए काफी मजबूत है. उन्होंने कहा, "मॉस्को में रॉकेट को पूजने वाले जिस पर भी भरोसा कर रहे हैं, वह अभी भी इस युद्ध में शक्ति के संतुलन को नहीं बदलेगा."
कीव ने गुरुवार को चेतावनी दी थी कि मॉस्को ने अगले साल की शुरुआत में 24 फरवरी के हुए आक्रमण के लगभग एक साल बाद एक नए ऑल-आउट आक्रमण की योजना बनाई है. 24 फरवरी के आक्रमण में यूक्रेन के व्यापक क्षेत्रों को मिसाइलों और तोपखाने द्वारा चकनाचूर कर दिया गया था. बता दें कि रूस ने अक्टूबर की शुरुआत से लगभग साप्ताहिक रूप से यूक्रेनी ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर मिसाइलों की बारिश की है.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









