
रूस ने फिर यूक्रेन पर मिसाइलें दागीं, कीव में एक की मौत, कई इलाकों में ब्लैक आउट
AajTak
रूसी मिसाइलों के अटैक के बाद यूक्रेन में अलर्ट जारी किया गया. देशभर में एयर अलर्ट के दौरान बड़ी संख्या में भीड़ ने राजधानी के मेट्रो स्टेशनों में शरण ली. इससे पहले रूस अक्टूबर से यूक्रेन में पावर ग्रिड पर हवाई हमलों कर रहा है. जिसकी वजह से सर्दियों के दौरान ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ा नुकसान हुआ है.
रूस ने एक बार फिर गुरुवार की सुबह यूक्रेन में मिसाइलों से हमला किया है. यूक्रेन की राजधानी कीव में रूस ने कई मिसाइलें दागी हैं. ये हमला सुबह-सुबह पीक ऑवर्स में किया गया. घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. हमले के बाद कीव के कुछ हिस्सों में बिजली कटौती की गई है. वहीं, ओडेसा के काला सागर क्षेत्र में महत्वपूर्ण इन्फ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. कीव के मेयर ने इस घटना की पुष्टि की है.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, रूसी मिसाइलों के अटैक के बाद यूक्रेन में अलर्ट जारी किया गया. देशभर में एयर अलर्ट के दौरान बड़ी संख्या में भीड़ ने राजधानी के मेट्रो स्टेशनों में शरण ली. इससे पहले रूस अक्टूबर से यूक्रेन में पावर ग्रिड पर हवाई हमलों कर रहा है. जिसकी वजह से सर्दियों के दौरान ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ा नुकसान हुआ है और देश बिजली व्यवस्था चरमरा गई है.
रूस ने बौखलाकर उठाया है कदम
रूस ने यूक्रेन में ड्रोन के जरिए रातभर मिसाइल हमले किए. यह कदम रूसी अधिकारियों ने बौखलाकर उठाया है. दरअसल, एक दिन पहले ही यूक्रेन ने सैनिकों की संख्या बढ़ाने के लिए जर्मनी और संयुक्त राज्य अमेरिका से मुख्य युद्धक टैंकों की आपूर्ति की मांग की है. उसके बाद रूसी नाराज हो गया और उसने ड्रोन से मिसाइल हमले शुरू कर दिए.
30 से ज्यादा मिसाइलें दागी गईं
वायु सेना के प्रवक्ता यूरी इहनाट ने बताया कि 6 Tu-95 युद्धक विमानों ने उत्तरी रूस के मरमंस्क के आर्कटिक क्षेत्र से उड़ान भरी थी और लंबी दूरी की मिसाइलें दागी हैं. उन्होंने बताया कि 30 से ज्यादा मिसाइलें दागे जाने की आशंका है. वायु रक्षा बल इन मिसाइलों को मार गिराने की कोशिश कर रहा है.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








