
रूस को बड़ा झटका! कमांड पोस्ट पर यूक्रेनी हमले में रूसी नौसेना के डिप्टी हेड की मौत
AajTak
इस हमले की पुष्टि रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र के गवर्नर ओलेग कोझेम्याको ने की है. कोझेम्याको ने कहा कि मेजर जनरल गुडकोव एक अधिकारी के रूप में अपना कर्तव्य निभाते हुए मारे गए. उनके साथ अन्य 10 रूसी सैनिकों की भी जान गई है. उन्होंने इस क्षति पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है.
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. रूस की नौसेना के उपप्रमुख (डिप्टी हेड ऑफ रशियन नेवी) मेजर जनरल मिखाइल गुडकोव की मौत हो गई है. रूसी अधिकारियों के मुताबिक, गुडकोव की मौत कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेन द्वारा किए गए एक हमले में हुई.
इस हमले की पुष्टि रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र के गवर्नर ओलेग कोझेम्याको ने की है. कोझेम्याको ने कहा कि मेजर जनरल गुडकोव एक अधिकारी के रूप में अपना कर्तव्य निभाते हुए मारे गए. उनके साथ अन्य 10 रूसी सैनिकों की भी जान गई है. उन्होंने इस क्षति पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है.
हमला कहां और कैसे हुआ?
यूक्रेन की सीमा से सटे कुर्स्क क्षेत्र के कोरेनेवो में स्थित एक कमांड पोस्ट को यूक्रेन की सेना ने निशाना बनाया. अनौपचारिक रूसी और यूक्रेनी सैन्य टेलीग्राम चैनलों पर पहले ही इस हमले की खबरें आई थीं, जिसमें बताया गया कि एक उच्चस्तरीय रूसी सैन्य अधिकारी समेत कई जवान मारे गए हैं.
बाद में गवर्नर कोझेम्याको ने इन खबरों की पुष्टि करते हुए साफ किया कि मृतक अधिकारी मिखाइल गुडकोव ही थे, जो रूसी नौसेना के डिप्टी हेड होने के साथ-साथ यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में सक्रिय एक ब्रिगेड की कमान भी संभाल रहे थे.
रूस की बड़ी सैन्य क्षति

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








