
रूस के बाद अब यूक्रेन के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, जेलेंस्की ने दिया था न्योता, पोलैंड का भी करेंगे दौरा
AajTak
तन्मय लाल ने बताया कि यह दौरा ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पहला मौका होगा जब 30 से अधिक वर्षों में कोई भारतीय प्रधानमंत्री यूक्रेन का दौरा करेगा, जब से भारत और यूक्रेन के बीच कूटनीतिक संबंध स्थापित हुए हैं. इस यात्रा के दौरान हाल के उच्च स्तरीय संपर्कों को और मजबूत किया जाएगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अगस्त को यूक्रेन की राजधानी कीव का दौरा करेंगे. इस दौरे से पहले भारत ने सोमवार को कहा कि वह यूक्रेन में जारी संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान खोजने में योगदान देने के लिए तैयार है.
यूक्रेन में जारी संघर्ष भी रहेगा चर्चाओं का हिस्सा प्रधानमंत्री मोदी अपने इस दौरे के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात करेंगे और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे. विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) तन्मय लाल ने एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान बताया कि भारत हमेशा से ही यूक्रेन में संघर्ष को हल करने के लिए कूटनीति और संवाद का पक्षधर रहा है. उन्होंने कहा कि यूक्रेन में चल रहा संघर्ष भी इन चर्चाओं का हिस्सा होगा. एक सवाल के जवाब में लाल ने बताया कि भारत के रूस और यूक्रेन दोनों के साथ स्वतंत्र संबंध हैं. प्रधानमंत्री मोदी यूक्रेन दौरे से पहले पोलैंड भी जाएंगे.
ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण है दौरा तन्मय लाल ने बताया कि यह दौरा ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पहला मौका होगा जब 30 से अधिक वर्षों में कोई भारतीय प्रधानमंत्री यूक्रेन का दौरा करेगा, जब से भारत और यूक्रेन के बीच कूटनीतिक संबंध स्थापित हुए हैं. इस यात्रा के दौरान हाल के उच्च स्तरीय संपर्कों को और मजबूत किया जाएगा.
पोलैंड के दौरे पर भी जाएंगे पीएम मोदी वहीं, पीएम मोदी पोलैंड का भी दौरा करेंगे. विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) तन्मय लाल ने कहा कि पोलैंड में भारतीय समुदाय की संख्या लगभग 25,000 है, जिसमें करीब 5,000 छात्र शामिल हैं. उन्होंने बताया कि पोलैंड की सरकार और वहां के लोगों ने 2022 में 'ऑपरेशन गंगा' के दौरान यूक्रेन से भारतीय छात्रों की निकासी में अमूल्य सहायता प्रदान की थी.
इस अभियान के तहत 4,000 से अधिक भारतीय छात्रों को पोलैंड के माध्यम से सुरक्षित निकाला गया था. तन्मय लाल ने बताया कि यह दौरा महत्वपूर्ण है क्योंकि 45 वर्षों में यह पहला अवसर है जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री पोलैंड का दौरा कर रहा है. यह यात्रा उस समय हो रही है जब दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों की स्थापना के 70 वर्ष भी पूरे हो रहे हैं.
1940 में भारत ने पोलिश महिलाओं को दी थी शरण लाल ने यह भी कहा कि भारत और पोलैंड के बीच का एक अनूठा संबंध 1940 के दशक के दौरान द्वितीय विश्व युद्ध के समय से जुड़ा हुआ है, जब 6,000 से अधिक पोलिश महिलाएं और बच्चे भारत के दो रियासतों - जामनगर और कोल्हापुर में शरण पाए थे.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



