
रूस की हिरासत में ट्रक ड्राइवर, यूक्रेन के ड्रोन अटैक में कई एयरबेस हुए तबाह
AajTak
रूस के पांच एयरबेस पर ड्रोन हमल किया गया है. रूसी सुरक्षा एजेंसियों ने संदिग्ध को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है. वहीं, रूस ने यूक्रेन के एक क्षेत्र पर कब्जा किया और सीमा के करीब दो ब्रिज को भी उड़ा दिया गया. इन घटनाओं के बीच शांति वार्ता की कोशिशें भी चल रही हैं.
रूस के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को पुष्टि की कि देश के पांच अलग-अलग एयरबेस पर ड्रोन हमले हुए हैं, जिसमें कई विमानों को नुकसान पहुंचा और आग लग गई. इन हमलों में Irkutsk और Murmansk क्षेत्रों के एयरबेस प्रभावित हुए, जबकि Amur, Ivanovo, और Ryazan क्षेत्रों में भी ड्रोन हमलों को रोकने का दावा किया गया है.
रूसी मीडिया एजेंसी TASS के मुताबिक, हमले में शामिल एक ट्रक के ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि हमले में कुल कितने ड्रोन इस्तेमाल किए गए. अधिकारियों ने यह जरूर कहा है कि इस समय आम जनता को कोई खतरा नहीं है.
यह भी पढ़ें: डेढ़ साल की प्लानिंग, ट्रकों में ड्रोन और एक बटन दबाते ही 40 बॉम्बर्स तबाह... यूक्रेन ने चंद पैसों से किया रूस का अरबों का नुकसान
रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इन हमलों में FPV ड्रोन (फर्स्ट-पर्सन-व्यू ड्रोन) का इस्तेमाल किया गया जो रूस के अंदर एयरबेस तक पहुंचे और वहां मौजूद विमानों को नुकसान पहुंचाया.
जेलेंस्की ने शांति वार्ता के लिए मीटिंग का किया ऐलान
यह घटनाएं उस दिन सामने आईं जब यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने ऐलान किया कि यूक्रेन एक नया शांति प्रतिनिधिमंडल सोमवार को इस्तांबुल भेजेगा ताकि रूस के साथ सीधी वार्ता की जा सके.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









