
रूसी हैकर्स का स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर साइबर अटैक! जंग के बाद लगे प्रतिबंध को बताया हमले की वजह
AajTak
अमेरिका, जापान और ब्रिटेन में रूसी हैकर्स के साइबर अटैक की घटनाएं तो सामने आती रहती हैं, लेकिन अब भारत की सरकारी वेबसाइट पर भी रूसी साइबर हमले का केस सामने आया है. रूस के हैकिंग ग्रुप फीनिक्स ने भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट को निशाना बनाया है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट को हैक करने की कोशिश की गई है. दावा किया जा रहा है कि यह प्रयास रूसी हैकर्स के एक ग्रुप ने किया है. हैकिंग के प्रयास की इस घटना पर संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत आने वाली भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम (CERT-In) को जांच करने का आदेश दिया है.
स्वास्थ्य मंत्रालय इसे हैकिंग का प्रयास बता रहा है. लेकिन डार्क वेब को लेकर बड़े-बड़े खुलासे करने वाली संस्था CloudSEK ने इस हमले को लेकर बड़ा दावा किया है. CloudSEK के विशेषज्ञों के मुताबिक रूसी हैकर्स के जिस ग्रुप ने साइबर अटैक को अंजाम दिया है, उसका नाम फीनिक्स है. संस्था ने यह भी दावा किया है कि हैकर वेबसाइट को टारगेट करने में सफल हुए हैं. हैकर्स के पास अब भारत के सभी अस्पतालों, कर्मचारियों और डॉक्टर्स का डेटा मौजूद है.
मंत्रालय ने CERT-In से मांगी रिपोर्ट
घटना पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान भी सामने आया है. मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि उन्होंने CERT-In को कथित हैकिंग की जांच करने के लिए कहा है, संस्था जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. एजेंसी के मुताबिक CERT-In एक नोडल एजेंसी है, जो कंप्यूटर सुरक्षा से जुड़ी घटनाओं पर एक्शन लेती है. यह एजेंसी सरकारी विभागों के साथ-साथ प्राइवेट बॉडी को भी इससे बचने और जवाबी कार्रवाई करने की सलाह मुहैया कराती है.
हमले के पीछे की वजह भी बताई
CloudSEK की रिपोर्ट के मुताबिक हैकर्स ने डार्क वेब पर हमले के कारणों का भी खुलासा किया है. हैकर्स ने कहा है कि उन्होंने रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद रूस पर G7 देशों द्वारा लगाए गए ऑयल (तेल) प्राइज कैप के कारण यह हमला किया है. उन्होंने भारत पर अटैक इसलिए किया क्योंकि भारतीय अधिकारियों ने इस प्रतिबंध का उल्लंघन न करने का फैसला किया था. इसके अलावा हैकर्स ने G20 देशों द्वारा रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों को भी साइबर अटैक की वजह बताया है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




