
रूसी राष्ट्रपति पुतिन का खुलासा- पहले ही लगवा चुके हैं स्पुतनिक-वी की दोनों डोज़
AajTak
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को एक कार्यक्रम में जानकारी दी कि वो स्पुतनिक-वी की दोनों डोज़ लगवा चुके हैं. हालांकि, रूसी सरकार द्वारा इसकी कोई तस्वीर या वीडियो साझा नहीं की गई है.
कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ दुनिया में वैक्सीनेशन का काम जारी है. इसी क्रम में अब कई देशों के प्रमुखों को भी कोरोना वैक्सीन लग चुकी है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी स्पुतनिक-वी की दोनों डोज़ लगवा चुके हैं, जिसका खुलासा अब हुआ है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को जानकारी दी कि उन्होंने इस साल की शुरुआत में ही स्पुतनिक-वी का टीका लगवाया था. 68 साल के व्लादिमीर पुतिन को मार्च, अप्रैल में ही वैक्सीन की दोनों डोज़ लग चुकी हैं. हालांकि, इसके बारे में पहले जानकारी नहीं दी गई थी. ना ही रूसी सरकार द्वारा कोई वीडियो या फोटो जारी किया गया. व्लादिमीर पुतिन के इस बयान के बाद स्पुतनिक-वी की ओर से भी ट्वीट कर जानकारी दी गई. स्पुतनिक-वी की ओर से ट्वीट किया गया कि राष्ट्रपति पुतिन ने स्पुतनिक-वी लेने की बात कही है, इससे उन्हें हाईलेवल एंटीबॉडी भी बनी है. President Putin confirms high level of antibodies after vaccination with #SputnikVMore Related News

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












