
रूसी मिसाइलों ने यूक्रेन के सूमी शहर पर बरपाया कहर, 21 लोगों की मौत, जेलेंस्की बोले- दरिंदे ही ऐसा कर सकते हैं
AajTak
आंतरिक मंत्री के अनुसार, हमले के वक्त लोग सड़कों, गाड़ियों, सार्वजनिक परिवहन और आसपास की इमारतों में मौजूद थे. उन्होंने इसे
यूक्रेन के उत्तरी शहर सूमी में रविवार सुबह हुए एक भीषण रूसी बैलिस्टिक मिसाइल हमले में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और 83 से अधिक लोग घायल हो गए. यूक्रेन के आंतरिक मंत्री इहोर क्लीमेंको ने यह जानकारी दी है.
यह हमला यूक्रेन पर इस वर्ष के सबसे घातक हमलों में से एक माना जा रहा है. राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे "सामान्य नागरिकों के जीवन को खत्म करने वाला क्रूर कृत्य" करार दिया और रूस को "दरिंदों का देश" बताया.
जेलेंस्की बोले- दरिंदे ही ऐसा कर सकते हैं
जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर लिखा, “केवल दरिंदे ही ऐसा कर सकते हैं. निर्दोष लोगों की जान लेना... और वो भी उस दिन जब लोग चर्च में पूजा के लिए जाते हैं – पाम संडे के दिन.” .जेलेंस्की ने एक भयावह वीडियो भी साझा किया जिसमें सड़कों पर पड़ी लाशें, जला हुआ बस और खाक हुए वाहन दिखाई दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: जंग खत्म कराने के लिए अब डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन से मांगी गैस पाइपलाइन, जेलेंस्की ने दिया ये ऑफर
आंतरिक मंत्री के अनुसार, हमले के वक्त लोग सड़कों, गाड़ियों, सार्वजनिक परिवहन और आसपास की इमारतों में मौजूद थे. उन्होंने इसे "जानबूझकर किया गया नागरिकों का नरसंहार" बताया. यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि यह हमला पाम संडे जैसे पवित्र दिन को लक्ष्य बनाकर किया गया, जो कि ईसाई धर्म में बेहद महत्वपूर्ण है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











