
रिफ्यूजी सरायों पर ताला, सायरन और घुसपैठ का सीढ़ी रूट... क्या चल रहा उस बॉर्डर पर जहां ट्रंप ने लगाई इमरजेंसी?
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ताजपोशी हो चुकी है. राष्ट्रपति बनने के बाद उन्होंने अमेरिका की दक्षिणी सीमा पर आपातकाल घोषित करने का ऐलान किया. इससे साफ है कि वह देश में दाखिल हो रहे अवैध प्रवासियों को लेकर गंभीर हैं. ऐसे में अमेरिका से सटे मेक्सिको बॉर्डर पर हलचल मची हुई है.
जल्दी करो, जल्दी करो, जल्दी करो... दीवार पर लगी सीढ़ी पर चढ़कर दूसरी ओर जाने की कोशिश कर रही जिम्बाब्वे की एक युवती से यह शब्द बार-बार कहे जा रहे थे. जगह थी अमेरिका और मेक्सिको बॉर्डर. नजारा था डोनाल्ड ट्रंप के शपथ लेने के बाद देश की दक्षिणी सीमा पर मची हलचल का.
स्टील की बनी यह दीवार अमेरिका के कैलिफोर्निया को मेक्सिको के तिजुआना शहर से अलग करती है. ट्रंप के आदेश के बाद आलम ये है कि सीमा पर रिफ्यूजी कैंप बंद हो गए हैं. कई शेल्टर्स पर ताले लग गए हैं. दूसरी ओर से लोग सीढ़ियां लगाकर अमेरिकी सीमा में दाखिल हो रहे हैं. रह-रहकर इलाके में सायरन की आवाजें गूंज रही हैं.
वेनेजुएला की एक महिला कैथरीन रोमेरो ने बताया कि वह गुस्से में हैं, वह दुखी हैं और वह अब हर इमोशन को फील कर रही हैं. वह कहती हैं कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि ये असल में हो रहा है.
अमेरिका से प्रवासियों को मिला झटका
ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने के कुछ घंटों के भीतर ही CBP One मोबाइल ऐप को बंद कर दिया है. इस मोबाइल ऐप को यूएस कस्टम और बॉर्डर प्रोटेक्शन ने लॉन्च किया था. इस ऐप के जरिए लाखों अवैध प्रवासियों को लीगल स्टेटस दिया जाता है. अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर शरण लेने वाले बढ़-चढ़कर इस ऐप का इस्तेमाल करते रहे हैं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












