
रिकॉर्डतोड़ कोरोना: बीते 24 घंटे में 1.31 लाख केस, 800 से ज्यादा की मौत, महाराष्ट्र-दिल्ली के बाद UP में भी संकट
AajTak
राज्य सरकारों द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते दिन कुल 1.31 लाख नए केस रिपोर्ट किए गए हैं. जो कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक का सबसे बड़ा आंकड़ा है.
कोरोना महामारी का विकराल रूप देश में अपना कहर ढा रहा है. हर दिन नए मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है. बीते 24 घंटे में एक बार फिर कोरोना के मामलों ने अपने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. राज्य सरकारों द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते दिन कुल 1.31 लाख नए केस रिपोर्ट किए गए हैं. जो कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. पिछले 24 घंटे में 1.31 लाख से अधिक केस आए हैं, 800 से अधिक लोगों की जान चली गई है. जबकि 60 हज़ार से अधिक लोग ठीक हो गए हैं. अब देश में एक्टिव केस की संख्या तेज़ी से दस लाख की ओर बढ़ रही है, अभी ये आंकड़ा 9.74 लाख तक पहुंच गया है. अगर इस हफ्ते की ही बात करें तो सोमवार से अबतक ही देश में पांच लाख से अधिक नए मामले दर्ज किए जा चुके हैं. • शुक्रवार: 1.31 लाख केस • गुरुवार: 1.26 लाख केस • बुधवार: 1.15 लाख केस • मंगलवार: 96 हज़ार केस • सोमवार: 1.03 लाख केसमहाराष्ट्र और दिल्ली में सबसे खतरनाक हालात देश में इस वक्त सबसे बुरी हालत महाराष्ट्र की है, जहां बीते करीब दस दिन से हर रोज़ 50 हजार से अधिक केस सामने आ रहे हैं. बीते दिन भी महाराष्ट्र में 56 हज़ार नए मामले दर्ज किए गए, सिर्फ मुंबई में ही नौ हज़ार के करीब मामले आए हैं. इसके अलावा दिल्ली में भी बीते दिन साढ़े सात हज़ार मामले सामने आए हैं, जिन्होंने पिछले करीब 6 महीने के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. दिल्ली-महाराष्ट्र के अलावा यूपी में भी अब कोरोना बेकाबू हो चला है. यूपी में बीते दिन 8 हज़ार से ज़्यादा केस दर्ज किए गए. जो कोरोना महामारी की शुरुआत से अबतक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. ऐसे में कई राज्य अपने कोरोना पीक को पार कर रहे हैं, जो चिंता का विषय बना हुआ है. पीएम मोदी ने दिए लॉकडाउन ना लगने के संकेत कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की. पीएम मोदी ने यहां संकेत दिए हैं कि देशव्यापी लॉकडाउन नहीं लगेगा, हालांकि जो राज्य नाइट कर्फ्यू लगा रहे हैं, वो सही साबित हो सकता है. पीएम मोदी ने अपील की है कि इसे कोरोना कर्फ्यू कहें. साथ ही पीएम मोदी ने टेस्टिंग बढ़ाने को कहा है, जिसमें RT-PCR टेस्टिंग की संख्या 70 फीसदी तक रखने की बात कही है.
पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










